img-fluid

‘भाजपा सरकार बनी तो टाटा ग्रुप लौटेगा बंगाल’, शुभेंदु अधिकारी का वादा

November 10, 2025

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष और भाजपा (BJP) विधायक शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) ने आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर 2026 के विधानसभा चुनावों में भाजपा सत्ता में आती है, तो टाटा ग्रुप (Tata Group) को फिर से राज्य में निवेश (Investment) के लिए वापस लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और दलालों का राज खत्म हो जाएगा।

बर्धमान में एक रैली को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा मैं वादा करता हूं कि अगर 2026 में बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है, तो टाटा फिर से यहां निवेश करेगा। इस बार उसे सिंगूर की तरह अपमानजनक तरीके से राज्य छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने याद दिलाया कि अक्तूबर 2008 में टाटा मोटर्स ने सिंगूर प्रोजेक्ट बंद कर बंगाल छोड़ दिया था और उस समय रतन टाटा ने कहा था कि उनके सिर पर ‘प्रतीकात्मक बंदूक’ रख दी गई थी ताकि वे बंगाल छोड़ने को मजबूर हो जाएं।


भाजपा नेता ने कहा कि उनकी सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया (OMR शीट्स के जरिए) लागू करेगी, जिससे किसी को रिश्वत नहीं देनी पड़ेगी और किसी दलाल की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य इस समय 8 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा है, यहां 2.15 करोड़ बेरोजगार युवा और 60 लाख प्रवासी मजदूर हैं। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार बनने के बाद बंगाल इन समस्याओं से मुक्त होगा और आर्थिक प्रगति की पटरी पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

टीएमसी पर हमला करते हुए अधिकारी ने आरोप लगाया कि पार्टी ने अवैध घुसपैठियों को बचाने के लिए एसआईआर का विरोध किया। उन्होंने जोड़ा टीएमसी ने बांग्लादेशी और म्यांमार के मुस्लिमों को फर्जी वोटर आईडी और राशन कार्ड दिलवाए हैं। भाजपा सरकार आने पर ऐसे सभी लोगों की पहचान कर डिटेन और डिपोर्ट किया जाएगा।

Share:

  • महिला डॉक्टर पर हथौड़े से हमला करने वाला आरोपी दोषी, कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    Mon Nov 10 , 2025
    मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) जिले में एक महिला डॉक्टर (Woman Doctor) पर हमला करने और लूटपाट के दोषी व्यक्ति को अदालत (Court) ने सात साल की कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा यह मामला डॉक्टरों पर हिंसा के उन उदाहरणों में से एक है, जिन्हें रोकने के लिए कानून बनाया गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved