मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा (Rekha) हमेशा ही अपने लुक और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो जिस जगह जाती हैं वहां चार चांद लगा देती हैं। रेखा (Rekha) को देखकर फैंस आज भी अपना दिल हार बैठते हैं। उन्हें देखकर कोई नहीं कहेगा कि रेखा 69 साल की हैं। क्योंकि उनका फैशन सेंस वाकई में काबिलेतारीफ है। इसी बीच अब रेखा अपने लेटेस्ट लुक को लेकर सुर्खियों में आई हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को नए अवतार में देख लोगों को उनकी आइकॉनिक फिल्म ‘खून भरी मांग’ की रेखा याद आ गई।
View this post on Instagram
कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए फैंस
रेखा का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस पर कमेंट करने से फैंस भी खुद को रोक नहीं पा रहे हैं और जमकर उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘इस लुक को देख खून भरी मांग की याद आ गई।’ एक दूसरा यूजर लिखता है, ‘सबसे आइकॉनिक महिला।’ एक ने लिखा, ‘रेखा जी का मगरमच्छ वाली फिल्म का लुक।’ बता दें कि कई लोगों ने रेखा का लुक ऐश्वर्या राय बच्चन के लेटेस्ट पेरिस फैशन वीक के लुक से भी कम्पेयर किया। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐश्वर्या जो पेरिस में दिखीं उनसे तो बहुत अधिक सुंदर तो यहां एयरपोर्ट पर रेखा दिख रही हैं।’ बता दें कि रेखा इससे पहले अनंत अंबानी की शादी में भी अपने लुक को लेकर खबरों में आई थीं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved