उज्जैन । मध्यप्रदेश में अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध सरकार का बुलडोजर चल रहा है। इसी तरह गुरुवार की सुबह उज्जैन नगर निगम के अमले बदमाश चंचल बरगुंडा के विराटनगर और मंगल नगर के अवैध मकानों को तोड़ने के लिए पहुंची । खबर लगते ही यहां पर रहवासियों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन यहां मौजूद पुलिस टीम ने भीड़ को तितर-बितर किया और कार्रवाई शुरू की। देखते ही देखते अवैध मकानों को जमींदोज कर दिया।
इस संबंध में सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि चंचल के मंगल नगर और विराट नगर में जो मकान है तथा उस पर हत्या के प्रयास आगजनी अवैध शराब देकर सहित 25 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपित चिमनगंज मंडी थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश आरोपित ने दोनों मकान अपराधिक गतिविधियों से पैसा कमा कर बनाए हैं लिहाजा ऐसे अपराधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है, ताकि आम जनता के मन से बदमाशों का खौफ दूर हो सके।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved