img-fluid

‘UP आ रहा हूं तैयार हो जाओ’, ओवैसी ने CM योगी आदित्यनाथ को दिया चैलेंज

February 09, 2026

निजामाबाद: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भले 2027 में होने हों. लेकिन सियासी दल अभी से चुनावी हुंकार भरने लगे हैं. इसमें नया नाम ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) का भी जुड़ गया है. असदुद्दीन ओवैसी के भाई और विधायक अकबरुद्दीन ने उत्तर प्रदेश में भी अपनी पार्टी का झंडा लहराने का ऐलान कर दिया. ओवैसी यहीं नहीं रुके और यूपी के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी चैलेंज देते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाने और पार्टी का परचम लहराने की बात कह दी.


  • अकबरुद्दीन ने जनसभा के दौरान कहा, “इस मुल्क में माथे पर तिलक लगाने वाले का जितना हक है उतना ही सिर पर टोपी लगाने का भी है. ये मुल्क सबका है. इस मुल्क के लिए हमने भी कुर्बानियां दी हैं और सूली पर चढ़े हैं, लेकिन आज सिर्फ बात हिंदू-मुस्लिमों की होती है. मुल्क का मसला क्या केवल हिंदू और मुसलमान हैं. ऐ नादानों इस मुल्क का सबसे बड़ा मसला बेरोजगारी का है, इस मुल्क का सबसे बड़ा मसला है तो वह महंगाई का है. यहां घरों पर छत नहीं हैं, पीने के लिए साफ पानी नहीं और कई घरों में बिजली तक नहीं हैं.”

    निजामाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए अकबरुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी चैलेंज देते हुए कहा, “मिस्टर योगी ,यूपी आ रहा हूँ, तैयार हो जाओ ,अब यूपी में भी पार्टी का झंडा गाड़ेंगे. हम सभी यूपी चलेंगे और यूपी में अपनी ताकत और अपने झंडे को गाड़ेंगे और वहां भी अपना झंडा लहराएंगे.”

    Share:

  • प्यार में होश खो बैठी लड़की, बॉयफ्रेंड को भेज दी मां की अश्लील तस्वीरें; ऐसे खुला राज

    Mon Feb 9 , 2026
    बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें 23 साल की लड़की पर आरोप है कि उसने अपनी मां की अंतरंग तस्वीरें अपने बॉयफ्रेंड के साथ साझा की. पुलिस के मुताबिक लड़की अपनी पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थी और अक्सर अपने बॉयफ्रेंड से घंटों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved