img-fluid

IMF रिपोर्ट: भारत-चीन ने छोड़ा अमेरिका को पीछे, एलन मस्क बोले-बदल रहा है वैश्विक शक्ति संतुलन

February 01, 2026

वाशिंगटन। दूसरे विश्व युद्ध (Second world war) के बाद से वैश्विक नेतृत्व (Global leadership) की भूमिका निभा रहे अमेरिका के लिए अब चुनौतियाँ बढ़ती नजर आ रही हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में वैश्विक वास्तविक जीडीपी वृद्धि में योगदान के मामले में भारत और चीन, अमेरिका से आगे निकलते दिखाई दे रहे हैं।

आईएमएफ के अनुमान बताते हैं कि वर्ष 2026 में चीन वैश्विक जीडीपी वृद्धि में 26.6 प्रतिशत और भारत 17.0 प्रतिशत का योगदान देगा। यानी दोनों देश मिलकर दुनिया की कुल वास्तविक जीडीपी वृद्धि का लगभग 44 प्रतिशत हिस्सा संभालेंगे। इस सूची में अमेरिका तीसरे स्थान पर है, जिसका योगदान 9.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।



  • इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि दुनिया में शक्ति संतुलन तेजी से बदल रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर “वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स” नामक अकाउंट द्वारा साझा किए गए आंकड़ों को रीपोस्ट करते हुए मस्क ने इस बदलाव की ओर इशारा किया।

    क्या कहती है IMF की रिपोर्ट
    आईएमएफ हर साल वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर अनुमान आधारित आंकड़े जारी करता है। 2026 के लिए वैश्विक जीडीपी वृद्धि दर 3.3 प्रतिशत और 2027 के लिए 3.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक महंगाई में गिरावट की संभावना है, हालांकि अमेरिका में यह प्रक्रिया अपेक्षाकृत धीमी रह सकती है। साथ ही आईएमएफ ने चेतावनी दी है कि वैश्विक आर्थिक परिदृश्य से जुड़े जोखिम अभी भी नकारात्मक दिशा में झुके हुए हैं।

    अमेरिका की नीतियों पर उठे सवाल
    विशेषज्ञों का मानना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियाँ लंबे समय में अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। इन नीतियों के चलते कनाडा समेत कई नाटो देश भी अब अमेरिका के विकल्प तलाशते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसके बावजूद अमेरिका फिलहाल एक बड़ी वैश्विक आर्थिक शक्ति बना हुआ है और निकट भविष्य में उसकी भूमिका पूरी तरह कमजोर होने की संभावना नहीं है।

    Share:

  • पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भारी हिंसा, 48 घंटों में 14 शहरों में 48 धमाके.... 80 लोगों की मौत

    Sun Feb 1 , 2026
    इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan Province) में बीते 48 घंटों में भारी हिंसा और सैन्य संघर्ष की खबरें सामने आई हैं। प्रतिबंधित (Banned) बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (Balochistan Liberation Army- BLA) द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन हेरोफ’ (Operation Herof) के दूसरे चरण के तहत राज्य के 12 से अधिक शहरों में हमले किए गए, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved