img-fluid

पश्चिम बंगाल और यूपी पर कितना होगा दिल्ली चुनाव परिणाम का असर, जाने नोबेल विजेता अमर्त्य सेन ने क्‍या कहा ?

February 13, 2025

नई दिल्‍ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में आप (AAP) की हार और बीजेपी (BJP) की जीत हुई है। राजनीतिक जानकार इन नतीजों की अलग-अलग व्याख्या कर रहे हैं। इस कड़ी में नोबेल पुरस्कार विजेता और अर्थशास्त्र के मशहूर प्रोफेसर अमर्त्य सेन (Professor Amartya Sen) का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के नतीजे देश के अन्य विधानसभा चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं। इसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का भी नाम लिया। आइए जानते हैं सेन ने क्या कुछ कहा।

पश्चिम बंगाल में दिल्ली जैसी हार के आसार कम
सेन ने कहा कि भारत में हर चुनाव का प्रभाव अन्य राज्यों पर पड़ता है। इसके बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुए चुनाव का असर उनके गृह राज्य (पश्चिम बंगाल) पर भी पड़ सकता है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, सीपीआई (एम) और कांग्रेस जैसी धर्मनिरपेक्ष पार्टियां है। हालांकि ये अपने अलग-अलग रास्ते पर चली गई हैं, मगर इनमें अभी भी धर्मनिरपेक्ष के महत्व को लेकर कुछ सामाजिक सहमति है। इन लोगों के बीच में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय को लेकर भी सहमति है। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यहां दिल्ली जैसी हार होगी।


बंगाल के सांप्रदायिक जाल में फंसने का खतरा कम
उन्होंने कहा कि मगर हमें सावधान रहना होगा। सेन ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, ईमानदार शासन और धर्मनिरपेक्ष, न्याय दिलाने वाला शासन और सहिष्णु समाज पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बाकी मुझे नहीं लगता कि बंगाल के सांप्रदायिक जाल में फंसने का बड़ा खतरा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनावों का असर उत्तर प्रदेश में भी पड़ सकता है।

सपा हिन्दुत्व की राजनीति के खिलाफ स्पष्ट रुख रखे
सेन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में इन नतीजों का असर पड़ सकता है। आम आदमी पार्टी की चुनावी हार से समाजवादी पार्टी को सबक लेना चाहिए। सपा ने आम चुनाव के समय जो किया, उसे फिर से दोहराना चाहिए। यानी सपा को हिन्दुत्व की राजनीति के खिलाफ स्पष्ट रुख रखना चाहिए। सेन ने इसके बाद कहा कि भारत में रहने वाले अधिकतर लोग हिन्दू राष्ट्र नहीं चाहते हैं। इसके अलावा, उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली चुनाव के नतीजों को लेकर सबक लेंगे और एकता की आवश्यकता पर जोर देंगे।

एकता की कमी, आप और कांग्रेस का साथ ना लड़ना
चुनाव लड़ने की बात पर सेन ने कहा कि आप और कांग्रेस को दिल्ली विधानसभा का चुनाव साथ लड़ना चाहिए था। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इन नतीजों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना चाहिए, लेकिन अगर दिल्ली में आप जीतती, तो इसका अपना ही महत्व होता। एकता वाली बात को और बढ़ाते हुए कहा कि दिल्ली में ऐसे लोगों में एकता की कमी थी, जो राजधानी में हिन्दुत्व वाली सरकार नहीं चाहते थे। अगर वो एक होते तो इसके नतीजे कुछ और आ सकते थे।

Share:

  • टैक्स चोरी पकड़ने के लिए AI का इस्तेमाल, गलत तरीके से ITR का दावा करने वाले हो जाएं सावधान!

    Thu Feb 13 , 2025
    नई दिल्ली। इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट (Income Tax Department) ने बीते कुछ वर्षों में टैक्स चोरी के मामलों (Tax evasion cases) को पकड़ने के लिए एआई (AI) का इस्तेमाल बढ़ा दिया है। अभी तक के परिणामों के आधार पर एआई (AI) ने ऐसे संदिग्ध मामले चिह्नित करने और उन्हें नोटिस जारी करने में मदद की है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved