img-fluid

रूस -यूक्रेन युद्ध का असर: एमी अवॉर्ड्स 2022 ने रूस की फिल्मों को किया disqualify

March 05, 2022

रूस -यूक्रेन युद्ध के बीच जहां पूरी दुनिया की निगाहें इन दोनों देशों पर टिकी हुई हैं। वहीं रूस के द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के बाद से उसे कई क्षेत्रों में प्रतिबंधित किया जा रहा है। इस युद्ध का असर अब रूस की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (entertainment industry) पर भी दिखने लगा है।

डिज्नी और नेटफ्लिक्स (netflix) के बाद अब ‘द नेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेस’ यानी एमी अवॉर्ड्स 2022 ने भी रूस का बायकॉट कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा -हम एमी अवॉर्ड्स 2022 की नॉमिनेशन लिस्ट में रूसी सरकार द्वारा फंडेड फिल्मों को शामिल नहीं करेंगे।रूस सरकार से जुड़ी या उनके फंड से चल रही किसी भी संस्था के साथ कोई बिजनेस नहीं कर सकते हैं। इसलिए एमी अवॉर्ड्स 2022 के कॉम्पिटिशन के लिए सबमिट की गईं सारी एंट्रीज को डिस्क्वालिफाई कर रहे हैं।’



रिपोर्ट्स के अनुसार एमी अवार्ड 2022 से डिस्क्वालिफाई होने से पहले हॉलीवुड के सबसे बड़े स्टूडियो डिज्नी ने अपनी फिल्म टर्निंग रेड रूस में न रिलीज करने का फैसला किया था।वहीं अब एमी अवार्ड 2022 की लिस्ट से रूस का डिसक्वॉलिफाई किया जाना रूसी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान साबित हो सकता है पूरी दुनिया में रूस कि निंदा हो रही है और अगर यह युद्ध जल्द समाप्त नहीं हुआ तो भविष्य में इसके बहुत सारे दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं।

Share:

  • Nassar को करनी पड़ी थी वेटर से लेकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी

    Sat Mar 5 , 2022
    फिल्म अभिनेता , निर्माता व निर्देशक नास्सर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Nassar Entertainment Industry) का एक जाना-माना और बड़ा नाम हैं।नास्सर का जन्म 5 मार्च 1958 को मद्रास स्टेट के चेनगलापट्टू (Tamil Nadu) में हुआ था। नास्सर का पूरा नाम एम. नास्सर है। नास्सर (Nassar) ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1985 में आई बालाचंदर की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved