img-fluid

भाटीसुड़ा में दो पक्षों में विवाद जमकर तलवार और हथियार चले

August 01, 2022

  • हमले में आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया

नागदा। शराब पीकर गाली-गलौच करने की बात को लेकर गांव भाटीसुड़ा में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के चलते दोनों पक्षों में जमकर ल_-तलवार चले। विवाद में आधा दर्जन लोगों को चोटे आई है। बिरलाग्राम पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास कायमी की है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात गांव के गणेश मंदिर पर कथा और भजन-कीर्तन का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही कमल पिता कैलाष बागरी व प्रहलाद पिता मोहन शराब पीकर मंदिर पहुंचा और महिलाओं एवं ग्रामीणों से गाली-गलौच करने लगा।


दोनों युवकों को जब भेरूसिंह राजपूत ने रोकने की कोशिश की तो कैलाश और प्रहलाद ने अपने साथी अमरसिंह को मौके पर बुला लिया और भेरूसिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख भेरूसिंह की तरफ से मेहरबान सिंह, लाखनसिंह, रवी पाटीदार ने बीच-बचाव किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार और ल_ से हमला कर दिया। हमले में गोवर्धनसिंह मेहरबानसिंह, लाखन सिंह, रवि पाटीदार को चोंटे आई है। जबकि दूसरे पक्ष से कमल घायल हुआ है। सभी घायलों को उज्जैन रैफर किया गया है। बिरलाग्राम पुलिस ने गोवर्धनसिंह की शिकायत पर कमल, प्रहलाद एवं अमरसिंह के खिलाफ धारा 323, 324, 294, 506 व 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया। इसी तरह दूसरे पक्ष के प्रहलाद की रिपोर्ट पर भेरूसिंह, गोवर्धन व नरेंद्रसिंह पर केस दर्ज किया है।

Share:

  • किसके सिर सजेगा कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष का ताज

    Mon Aug 1 , 2022
    विजयराघवगढ़ और बरही मे भी अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का दौर कटनी। कटनी जिले की प्रतिष्ठित मानी जाने वाली कैमोर नगर परिषद में अध्यक्ष का ताज किसके सिर सजेगा, इसको लेकर कयासों और चर्चाओं का दौर जारी है। नगरीय निकाय चुनाव में कैमोर नगर परिषद में मतदाताओं ने भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया है। गौरतलब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved