
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम फ्रेंड ने घटना को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने रेप और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल घटना पिपलानी थाना क्षेत्र की है। 15 वर्षीय किशोरी एक निजी स्कूल की छात्रा है। छात्रा की दोस्ती इंस्टाग्राम पर विक्की प्रसाद नाम के युवक से हुई थी। दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत होती रही और फिर मोबाइल पर बात होने लगी।
आरोपी युवक ने उसे घुमाने के बहाने मिलने के लिए बुलाया और उसे अपने कमरे पर ले गया, जहां उसने पीड़िता के साथ रेप किया और बाद में उसे छोड़कर भाग गया। तबीयत बिगड़ने पर अपने घर पहुंची पीड़िता ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने थाने पहुंचकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved