मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस 18 अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। शो में हर कोई अपना एक अलग ही दांव-पेंच खेलता दिख रहा है। जीत के लिए कंटेस्टेंट घर में बने अपने रिश्तों को भी दांव पर लगा रहे हैं। ऐसे में इस वीक वीकेंड का वार में सलमान खान फुल टशन में नजर आए। सलमान ने घरवालों के पूरे हफ्ते का लेखा जोखा किया और उनकी जमकर क्लास लगाई। हर बार की तरह इस बार भी सलमान के निशाने पर एक नहीं बल्कि घर के कई सदस्य आए। ऐसे में होस्ट ने करण वीर मेहरा से जो कहा उसे सुनकर सभी हैरान रह गए।
लोगों को पसंद नहीं आई सलमान की बात
सलमान खान की ये बात सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आ रही है। यूजर्स ने सलमान पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘विवियन डीसेना का भी तलाक हो चुका है उससे ऐसा सवाल क्यों नहीं करते?’ एक ने कहा, ‘अपने भाई अरबाज और सोहेल से भी यही सवाल करो।’ वहीं, कई यूजर्स ने इस बहुत ही चीप बताया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved