img-fluid

इंदौर में बैंककर्मी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मकान सील करने पहुंचे थे बैंक के अधिकारी

February 09, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) के विजय नगर इलाके (Vijay Nagar area) में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने बैंक की कुर्की कार्रवाई के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की टीम कोर्ट के कुर्की आदेश पर मकान सील करने पहुंची थी लेकिन मकान मालिक ने एक दिन का समय मांगा था, जब बैंक कचरियों और बैंक वकील ने मोहलत नहीं दी तो उन्होंने लायसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली।

विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के मुताबिक 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी, जो इंदौर प्रीमियर कॉपरेटिव बैंक में कार्यरत थे, अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान कोर्ट के आदेश पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र की रिकवरी टीम मोर्टगेज लोन की कुर्की की कार्रवाई करने उनके घर पहुंची। टीम को देखकर हेमंत मानसिक रूप से बेहद परेशान और तनावग्रस्त हो गए उन्होंने बैंक कर्मचारियों और बैंक के वकील से एक दिन की मोहलत मांगी उन्होंने बैंक कर्मचारी और बैंक के वकील से लोन की राशि जमा करने के लिए एक दिन की मोहलत मांगी थी लेकिन सभी ने मोहलत देने से मना कर दिया।


  • इसी बीच वो घर के भीतर उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक उठाई और खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में हेमंत की पत्नी और बेटा भी मौजूद थे, जो अचानक हुई इस वारदात से सदमे में हैं। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और हेमंत को घर से दो सौ मीटर दूर अपोलो अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।

    फॉरेन्सिक अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और हथियार सहित अन्य सबूतों को कब्जे में लिया। पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या मान रही है, हालांकि बैंक की टीम द्वारा की जा रही कुर्की कार्रवाई के समय हुई इस घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। शुरुआती जानकारी में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की टीम द्वारा केवल कोर्ट आदेश के पालन में कुर्की करने पहुंचने की बात सामने आई है। घटना ने पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

    Share:

  • स्पीकर ने विपक्ष की आवाज़ को दबाया - कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा

    Mon Feb 9 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress MP Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि स्पीकर ने विपक्ष की आवाज़ को दबाया (Speaker suppressed the Voice of Opposition) । विपक्ष के सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “स्पीकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved