
इंदौर। आज सुबह तुकोगंज क्षेत्र में बाइक से अपने बेटे के साथ जा रही निगम की महिलाकर्मी की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना घंटाघर के पास सुबह सात बजे हुई। महिला ममता पति मुकेश अमरवाड़ निवासी अमर टेकरी 24 साल अपने बेटे साहिल के साथ बाइक पर सवार होकर मुसाखेड़ी क्षेत्र में सफाई कार्य करने के लिए जा रही थी।
इसी बीच पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। जिसमें ममता की मौत हो गई और साहिल घायल हो गया। बताते है कि वह बाइक को काफी दूर तक घसिट कर ले गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं बेटे साहिल को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved