img-fluid

बदलते मौसम में कहीं आप न हो जाएं बीमारियों के शिकार, इस तरह करें अपना बचाव

February 01, 2026

नई दिल्ली। देश के मौसम में बदलाव भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (weather department) ने कई राज्यों के कुछ क्षेत्रों में बारिश का असंभावना जताई है और कुछ इलाकों में हुई हल्की बूंदाबांदी के कारण मौसम ने करवट ली है। सर्द-गर्म मौसम में लोग बीमार हो रहे हैं।

डॉक्टरों की मानें तो तापमान(Temperature) में बदलाव होने से सेहत पर भी असर हो सकता है. जरूरी है कि इस बदलते मौसम में आप अपनी सेहत का ध्यान रखें.

राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल हेल्थ एक्सपोर्ट डॉक्टर छवी गुप्ता ने बताया कि बदलते तापमान से सर्दी और बुखार बहुत जल्दी हो सकता है. सर्दी और जुकाम होने से शरीर की इम्युनिटी(immunity) वैसे भी कम हो जाती है. और सबसे बड़ी बात यह है कि अब कोरोना (corona) के मामले पर फिर से बढ़ने लगे हैं. ऐसे में कमजोर इम्यूनिटी होने पर कोविड पॉजिटिव होने का भी खतरा बना रहेगा.



  • डॉक्टर छवि ने बताया कि इन सबसे बचने के लिए जरूरी है कि आप हाइड्रेटेड रहे और इस वक्त बाहर का खाना बिल्कुल ना खाएं. और इस बात का खास ध्यान रखें कि प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाकर रखें. बाहर के पानी में बैक्टीरिया होने के चांसेस बहुत ज्यादा होते हैं इसलिए ऐसे बदलते मौसम में बाहर के खाने से परहेज रखें.

    इस गर्म- सर्द मौसम (hot-cold weather) में बुखार तेजी से पकड़ सकता है और यह कोरोना का एक मुख्य लक्षण भी है. इसीलिए जरूरी है कि आप फिजिकल कांटेक्ट को पूरी तरह से अवॉइड करें. क्योंकि मई जून वैसे भी शादियों का सीजन लेकर आता है. ऐसे में संक्रमण का खतरा बहुत ज़्यादा होता है. इसलिए हो सके तो शादियों में या किसी भी तरह की गैदरिंग में जाने से बचे. बेसिक कॉविड प्रोटोकॉल जैसे सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का भरपूर ध्यान रखें.

    – ध्यान रखें यदि आपको बुखार आता भी है तो घरेलू इलाज करने के बजाए सीधे डॉक्टर से संपर्क. हो सकता है यह सामान्य बुखार हो और हो सकता है कि यह कोरोना का बुखार हो. इसलिए हल्का बीमार होने पर भी लापरवाही ना बरतें और डॉक्टर से कंसल्ट करें. सर्दी या जुकाम जैसी समस्या पर सूप या गर्म खाना ले सकते हैं. ऐसे में कुछ ठंडे तासीर वाला खाना खाने से भी बचें.

    Share:

  • बढ़ती उम्र के साथ नहीं गुम होगी आपकी खूबसूरती, ऐसे रखें ख्‍याल

    Sun Feb 1 , 2026
    नई दिल्ली। अगर आप भी चाहते हैं कि आप बढ़ती उम्र के साथ भी खूबसूरत और जवां नजर आएं तो अपने रूटीन में कुछ बदलाव जरूर करें. अपनी फिटनेस (Fitness) पर ध्‍यान दें. साथ ही अपने खान-पान का पूरा ख्‍याल रखें और स्‍वस्‍थ रहें. वहीं इस समय आपकी स्किन (Skin) को भी ज्‍यादा देखभाल की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved