img-fluid

आखिर में अधर्म और अन्याय हारता है और सच ही जीतता है – आप संयोजक अरविंद केजरीवाल

February 27, 2026


नई दिल्ली । आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (AAP convener Arvind Kejriwal) ने कहा कि आखिर में अधर्म और अन्याय हारता है (In the end Unrighteousness and Injustice Lose) और सच ही जीतता है (And Truth Wins) । दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले में शुक्रवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया।


  • दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आखिर में अधर्म और अन्याय हारता है और सच ही जीतता है। सत्यमेव जयते।” अदालत से बरी होने के बाद घर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने फूल बरसाकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का स्वागत किया। केजरीवाल ने पत्नी सुनीता और बच्चों को गले लगाया ।

    इससे पहले, अरविंद केजरीवाल मीडिया से बातचीत करते हुए भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, “आज सत्य की जीत हुई है। भाजपा के बनाए शराब घोटाले की कोर्ट ने सच्चाई बता दी। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए भाजपा ने आजाद भारत का सबसे बड़ा षड्यंत्र रचा, लेकिन आज कोर्ट ने कह दिया अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और ‘आप’ भ्रष्ट नहीं हैं। मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है। मैं कहना चाहता हूं कि सत्ता के लिए इस तरह से देश और संविधान से खिलवाड़ मत कीजिए, सत्ता के लिए आप अच्छे काम कीजिए। अच्छा काम करके सत्ता में आइए।”

    अरविंद केजरीवाल की रिहाई के बाद पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, “दुनिया में कोई कितना भी शक्तिवान हो जाए, लेकिन ईश्वर की शक्ति के ऊपर नहीं हो सकता है। अरविंद केजरीवाल ने अपना पूरा जीवन पूरी ईमानदारी से जिया है। उनका एक ही लक्ष्य है कि भारत खूब तरक्की करे, लेकिन इन लोगों ने सत्ता के लालच में हमारे ऊपर तमाम झूठे आरोप लगाए। अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों को बदनाम और परेशान किया। मुझे विश्वास था कि ईश्वर हमारा साथ देंगे और सच की जीत होगी। इस मुश्किल समय में जिन लोगों ने हमारा साथ दिया, मैं उनका धन्यवाद करती हूं।”

    दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने पोस्ट में लिखा, “चाहे कितने भी झूठे आरोप लगाए, चाहे कितना भी अत्याचार किया, लेकिन आखिरकार सच की जीत हुई। भाजपा का षड्यंत्र और अरविंद केजरीवाल की कट्टर ईमानदारी आज पूरे देश के सामने है।”

    Share:

  • सच्चाई और ईमानदारी की जीत हुई - आप नेता मनीष सिसोदिया

    Fri Feb 27 , 2026
    नई दिल्ली । आप नेता मनीष सिसोदिया (AAP leader Manish Sisodia) ने कहा कि सच्चाई और ईमानदारी की जीत हुई (Truth and Honesty have Won) । उन्होंने कहा कि आज साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं । ‘आप’ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved