img-fluid

पिछले 24 घंटे में 4 लोगों को आवारा कुत्तों ने बनाया शिकार, लड़की हुई गंभीर घायल

April 10, 2022

उज्जैन। शहर में आवारा श्वानों की भरमार है और प्रतिदिन लोग इनके शिकार हो रहे हैं। कल शाम से लेकर आज सुबह तक अलग-अलग जगहों पर कुत्तों ने चार लोगों को काट लिया। आज सुबह 4 साल की बच्ची को बुरी तरह से जख्मी हालत
में अस्पताल लाया गया। आज सुबह घटिया थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रजराजखेड़ी में रहने वाले राजेन्द्र प्रजापत की 4 वर्षीय पुत्री परि घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान क्षेत्र के आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और बुरी तरह जख्मी कर दिया। बालिका को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। इसी तरह आज सुबह कमरी मार्ग पर सफदर अली किसी काम से जा रहे थे तो कुत्ते ने उन्हें काट लिया। महाकाल के समीप रहने वाले मोहम्मद नासिर को कुत्ते ने आज सुबह काट लिया।



कल रात तोपखाने में रहने वाले शोएब अली गदा पुलिया क्षेत्र में बाईक से जा रहे थे तभी उन पर एक कुत्ता लपक गया जिससे वे गिरकर घायल हो गए। उल्लेखनीय है कि शहर में लगातार आवारा श्वानों की संख्या बढ़ती जा रही है और कुत्ते पकडऩे वाली गैंग कहीं नजर नहीं आ रही। आसपास के शहरों से भी आवारा कुत्तों को लाकर यहां छोड़ा जा रहा है जिसके कारण कुत्तों की संख्या बढ़ रही है और झुंड में घूमते कुत्ते कभी भी किसी पर हमला कर देते हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 30 से अधिक लोग कुत्तों का शिकार होकर उपचार के लिए पहुँच रहे हैं।

Share:

  • माफियाओं के खिलाफ उज्जैन में चलती रहेगी कार्रवाई

    Sun Apr 10 , 2022
    उज्जैन। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों की बैठक ली और साफ कहा कि माफिया और दुराचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चलती रहे। उन्होंने अपराधियों को पकडऩे में सहयोग करने वाले नागदा निवासी एक व्यक्ति की भी तारीफ की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved