
उज्जैन। कल हुए कार्यक्रम में उज्जैन जिले के 5 लाख से अधिक किसानों के खातों में फसल बीमा राशि का भुगतान किया गया और उनके खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की गई । मंत्री मोहन यादव ने मंडी पहँुचकर खातों में राशि देने के अभियान का शुभारंभ किया। पूरे प्रदेश की तरह उज्जैन में भी यह राशि किसानों के खातों में ऑनलाईन डाली गई। इस दौरान किसानों के खातो में 689.46 रुपए डाले गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद रहे। उज्जैन जिले के 593831 किसानों को फसल बीमा की दावा राशि 689.46 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। अतिथियों द्वारा मंच के माध्यम से पांच किसानों को प्रतीकात्मक स्वरूप फसल बीमा राशि दावा वितरण के चेक वितरित किये गये।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved