img-fluid

मंडी में आयोजित कार्यक्रम में फसल बीमा की राशि जिले के किसानों के खातों में डाली गई

February 13, 2022

  • 5 लाख किसान हुए लाभान्वित

उज्जैन। कल हुए कार्यक्रम में उज्जैन जिले के 5 लाख से अधिक किसानों के खातों में फसल बीमा राशि का भुगतान किया गया और उनके खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की गई । मंत्री मोहन यादव ने मंडी पहँुचकर खातों में राशि देने के अभियान का शुभारंभ किया। पूरे प्रदेश की तरह उज्जैन में भी यह राशि किसानों के खातों में ऑनलाईन डाली गई। इस दौरान किसानों के खातो में 689.46 रुपए डाले गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद रहे। उज्जैन जिले के 593831 किसानों को फसल बीमा की दावा राशि 689.46 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। अतिथियों द्वारा मंच के माध्यम से पांच किसानों को प्रतीकात्मक स्वरूप फसल बीमा राशि दावा वितरण के चेक वितरित किये गये।

Share:

  • कांग्रेसियों पर झूठा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में ज्ञापन

    Sun Feb 13 , 2022
    महिदपुर। पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में कांग्रेसियों ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिनेश जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राम कुमार राय को ज्ञापन दिया गया जिसमें यह मांग रखी गई कि आए दिन पुलिस प्रशासन द्वारा भाजपा विधायक के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved