
अहमदाबाद। टी20 विश्वकप 2026 (T20 World Cup) का फाइनल आज भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा है। टॉस हो चुका है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया है।
T20 World Cup Final Live Score Update:
भारत ने 256 रन का लक्ष्य रखा
भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का लक्ष्य रखा है। इस मैच में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड्स की बारिश कर दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 255 रन बनाए। भारत एक समय 300 रन बनाती हुई दिख रही थी, लेकिन 16वें ओवर में नीशम ने तीन झटके दिए और इससे रन गति धीमी पड़ गई। भारत का स्कोर 15वें ओवर के बाद एक विकेट पर 203 रन था। इसके बाद 16वें ओवर में टीम इंडिया ने संजू सैमसन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवाए। इस ओवर में एक रन बना। फिर 17वें ओवर में सात रन और 18वें ओवर में नौ रन बने। 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या आउट हुए और 11 रन बने। हालांकि, आखिरी ओवर में शिवम दुबे का बल्ला चला और इसकी वजह से टीम 250 के पार पहुंच सकी।
हार्दिक भी आउट
भारत को 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या के रूप में झटका लगा। वह 13 गेंद में 18 रन बना सके। भारत को 16वें ओवर में तीन झटके लगे थे। पिछले चार ओवर में भारत ने 23 रन बनाए और चार विकेट गंवाए। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 231 रन है।
नीशम के 16वें ओवर ने पलटा खेल
नीशम के 16वें ओवर ने खेल पलट दिया है। जहां भारत 250+ के स्कोर को देख रही थी, 16वें ओवर में तीन विकेट ने अचानक झटका दिया है। नीशम ने ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन को मैककॉन्की के हाथों कैच कराया। वह 46 गेंद में पांच चौके और आठ छक्के की मदद से 89 रन बना सके। इसके बाद पांचवीं गेंद पर नीशम ने ईशान किशन को चैपमैन के हाथों कैच कराया। वह 25 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। फिर आखिरी गेंद पर नीशम ने सूर्यकुमार यादव को रचिन के हाथों कैच कराया। कप्तान खाता नहीं खोल सके। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 204 रन है। फिलहाल हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।
भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी
14 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 191 रन बना लिए हैं। फिलहाल संजू सैमसन 44 गेंद में 88 रन और ईशान किशन 19 गेंद में 43 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। संजू ने 14वें ओवर में रचिन की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाए।
12वें ओवर में बने 24 रन
भारत ने 12वें ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 161 रन बना लिए हैं। फिलहाल संजू सैमसन 37 गेंद में 67 रन और ईशान किशन 14 गेंद में 34 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। लोकी फर्ग्यूसन की खूब धुनाई हुई है। वो दो ओवर में 24-24 रन यानी कुल मिलाकर 48 रन लुटा चुके हैं। 12वें ओवर में संजू ने दो छक्के और एक चौका और ईशान ने एक छक्का लगाया।
सैमसन का अर्धशतक
11 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 137 रन बना लिए हैं। फिलहाल संजू सैमसन 33 गेंद में 50 रन और ईशान किशन 12 गेंद में 27 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 30+ रन की साझेदारी हो चुकी है। अभिषेक के बाद सैमसन ने जिम्मेदारी संभाली है और चौके-छक्कों की बरसात कर रहे हैं। सैमसन ने अपने शानदार फॉर्म को इस मैच में भी जारी रखा।
भारत को पहला झटका
भारत को आठवें ओवर में पहली गेंद पर पहला झटका लगा। रचिन रवींद्र ने पारी में अपनी पहली ही गेंद पर अभिषेक को विकेटकीपर साइफर्ट के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल ईशान किशन और संजू सैमसन क्रीज पर हैं। भारत ने इसी ओवर में 100 रन भी पूरे किए।
छठे ओवर में 20 रन आए
पावरप्ले खत्म हो चुका है और भारत ने छह ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 92 रन बना लिए हैं। फिलहाल अभिषेक शर्मा 19 गेंद में 51 रन और संजू सैमसन 17 गेंद में 33 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। शुरुआती दो ओवर में 12 रन बनाने के बाद पिछले चार ओवर में 80 रन बने हैं। अभिषेक ने अपना बेस्ट फाइनल के लिए बचा रखा था और टीम के भरोसे पर वह खरे उतरे हैं। खराब फॉर्म के बावजूद टीम मैनेजमेंट उन पर लगातार भरोसा करता रहा और उन्होंने तूफानी अर्धशतक जड़कर इस भरोसे को सही साबित किया।
पांचवें ओवर में बने 21 रन
पांचवें ओवर में 21 रन बने। चौथे ओवर में 24 रन और तीसरे ओवर में 15 रन बने थे। यानी पिछले तीन ओवर में 60 रन बने हैं। शुरुआती दो ओवर में 12 रन आए थे। फिलहाल संजू सैमसन 17 गेंद में 33 रन और अभिषेक शर्मा 13 गेंद में 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर पांच ओवर के बाद 72 रन है।
बन गया नया रिकॉर्ड
पुरुष टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी टीम के ओपनर्स ने 50+ रन की साझेदारी की है। इससे पहले फाइनल में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी 48 रन की थी, जो 2009 में कामरान अकमल और शाहजैब हसन ने श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स ग्राउंड में बनाई थी। यानी लगभग 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ओपनिंग जोड़ी ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
चार ओवर में 50 पार
चार ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 51 रन बना लिए हैं। फिलहाल संजू सैमसन 14 गेंद में 24 रन और अभिषेक शर्मा 10 गेंद में 23 रन बना लिए हैं। लोकी फर्ग्यूसन ने चौथे ओवर में गेंदबाजी की और इस ओवर में 24 रन आए।
डफी के ओवर में आए 15 रन
तीन ओवर के बाद भारत ने 27 रन बना लिए हैं। फिलहाल संजू सैमसन 11 गेंद में 14 रन और अभिषेक शर्मा सात गेंद में 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारतीय पारी शुरू
भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। शुरुआती तीन गेंद पर संजू ने डिफेंसिव शॉट खेले। पांचवें गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया। पहले ओवर में सात रन बने।
दोनों कप्तान क्या बोले?
सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं। हम पहले बल्लेबाजी बहुत अच्छे तरीके से कर रहे हैं। सेमीफाइनल या फाइनल में स्कोरबोर्ड पर रन होना हमेशा अच्छा लगता है। जो हो चुका वो इतिहास है, यह नया विश्वकप है और हम इसके लिए उत्साहित हैं। अहमदाबाद का स्टेडियम फुल है। उम्मीद है कि हम दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
मिचेल सैंटनर ने कहा कि वह गेंदबाजी चुनेंगे। माहौल अच्छा दिख रहा है। हमें देखना होगा कि पिच से कुछ मदद मिलती है या नहीं और हम उन्हें चेज करने वाले स्कोर पर रोक पाते हैं या नहीं। यह शानदार ओकेजन है। खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हैं। यह सबसे बड़ा स्टेज है और सब तैयार हैं। मैककॉन्की नहीं खेल रहे। जैकब डफी को मौका दिया गया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved