img-fluid

IND vs NZ: विराट कोहली ने तोडा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

November 15, 2023

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (international cricket) में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह एक विश्व कप (world Cup 2023) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने बुधवार (15 नवंबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium, Mumbai) में विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रन पूरे करके यह उपलब्धि हासिल की। विराट ने इस मामले में महातम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रन की पारी खेली। विराट के अब विश्व कप के मौजूदा संस्करण में 711 रन हो गए।

सचिन ने 2003 विश्व कप में 11 पारियों में 673 रन बनाए थे। कोहली ने एक विश्व कप की 10 पारियों में उनसे ज्यादा रन बना लिए हैं। सचिन ने 2003 में एक शतक और छह अर्धशतक लगाए थे। उन्हें टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए गोल्डन बैट मिला था। तेंदुलकर की शानदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन उसे खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।


विराट ने एक विश्व कप में आठवीं बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। तेंदुलकर ने 2003 विश्व कप में सात बार 50 या उससे अधिक रन की पारी खेली थी। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने 2019 विश्व कप में सात बार ऐसा किया था। भारत के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने 2019 विश्व कप में छह-छह बार 50 रन का आंकड़ा पार किया था। विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 217वीं बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ा। संगकारा ने 216 बार ऐसा किया था। सचिन तेंदुलकर (264) उनसे आगे हैं। रिकी पोंटिंग ने भी 217 बार ऐसा किया है।

Share:

  • नई दिल्ली से दरभंगा जा रही स्पेशल ट्रेन में लगी भीषण आग

    Wed Nov 15 , 2023
    इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले (Etawah district of Uttar Pradesh) में आज एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते बच गया. दरअसल, दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन (Darbhanga Clone Special Train) गाड़ी नंबर-02570 नई दिल्ली से दरभंगा बिहार की तरफ जा रही थी. ट्रेन जब इटावा के सराय भूपत इलाके से गुजर रही थी, तभी ट्रेन में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved