img-fluid

भारत ने पाकिस्तान को फिर दी चेतावनी, तवी नदी का जलस्तर बढ़ा; भारी बारिश का अलर्ट

August 27, 2025

नई दिल्ली। उत्तरी भारत में लगातार हो रही भारी बारिश (Heavy Rain) ने हालात बिगाड़ दिए हैं। नदियों का जलस्तर (Water Level of Rivers) तेजी से बढ़ने पर भारत (India) ने पाकिस्तान (Pakistan) को तवी नदी जलस्तर बढ़ने की चेतावनी जारी की है। नई दिल्ली से बुधवार को जारी अलर्ट के मुताबिक, कई बड़े बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है, जिससे पाकिस्तान के क्षेत्रों पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। भारत ने यह चेतावनी (Warning) मानवीय आधार पर भेजी है।

सूत्रों के अनुसार, भारत ने सोमवार को पहला अलर्ट जारी किया था। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को भी पाकिस्तान को नई चेतावनियां भेजी गईं। अलर्ट में कहा गया कि तवी नदी में बाढ़ की “उच्च संभावना” है। तवी नदी हिमालय से निकलकर जम्मू क्षेत्र से गुजरती है और पाकिस्तान में चेनाब नदी से मिलती है। लगातार बारिश की वजह से कई बांधों के गेट खोलने पड़े हैं, जिससे जलस्तर और बढ़ गया है।


  • उत्तरी राज्यों में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। पंजाब में सतलुज, ब्यास और रावी नदियां तथा कई छोटे-छोटे मौसमी नाले अपने खतरे के स्तर से ऊपर बह रहे हैं। वहीं जम्मू में भी लगातार बारिश ने नदियों को उफनने पर मजबूर कर दिया है। जलस्तर इतना बढ़ गया कि प्रशासन को मजबूर होकर प्रमुख जलाशयों के गेट खोलने पड़े। अधिकारियों ने बताया कि अगर पानी रोका जाता तो बड़े हादसों की आशंका और बढ़ जाती।

    भारत ने स्पष्ट किया है कि यह चेतावनी पाकिस्तान को केवल मानवीय दृष्टिकोण से दी गई है। बाढ़ की स्थिति में सीमा पार भी गंभीर नुकसान हो सकता है, इसलिए समय रहते अलर्ट भेजना जरूरी था। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अगर बारिश का सिलसिला जारी रहा तो स्थिति और बिगड़ सकती है। भारत के इस कदम को सीमा पार आपदा प्रबंधन सहयोग का उदाहरण माना जा रहा है।

    Share:

  • UP : शादी से नाखुश नई दुल्हन ने गोली मारकर ली पति की जान, जानें...

    Wed Aug 27 , 2025
    हापुड़. उत्तर प्रदेश (UP) के जनपद हापुड़ (Hapur) में एक शख्स की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के दस दिन बाद मृतक की मां की तहरीर पर पत्नी के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है. इसके बाद से पत्नी और उसके परिजन अपना फोन बंद कर फरार हैं. पुलिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved