
नई दिल्ली। भारत (India) और मालदीव (Maldives) एक-दूसरे द्वारा जारी किए कोविड-19 टीकों (covid -19 vaccine) के प्रमाणपत्र को परस्पर मान्यता देने पर शनिवार को राजी हो गए. इस कदम से दोनों देशों के बीच यात्रा आसान हो जाएगी और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा. माले में वार्ता के बाद मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद(Maldivian Foreign Minister Abdullah Shahid) के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर (Minister of External Affairs S Jaishankar) ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान सफलता की कहानी लिखने के लिए मालदीव को बधाई दी. उन्होंने कहा कि कोविड-19 प्रमाणपत्रों को आज परस्पर मान्यता देने से भारत और मालदीव के बीच यात्रा आसान हो जाएगी. भारत मालदीव के लिए पर्यटकों का शीर्ष स्रोत रहा है. आवश्यक सामान और माल की सुचारू आपूर्ति भी की गई है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved