img-fluid

महिला सशक्तिकरण के बिना शक्तिशाली नहीं बन सकता भारत : शिवराज

May 16, 2022

– मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया देश के लिए भगवान का वरदान

सीहोर/भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि भाजपा (BJP) ने हमेशा से महिला नेतृत्व को वरीयता (women leadership preferred) दी है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाए हैं। महिला सशक्तिकरण के बिना भारत शक्तिशाली राष्ट्र कभी नहीं बन सकता।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 घंटे सिर्फ एक ही सपना देखते हैं कि कैसे भारत एक शक्तिशाली, गौरवशाली, वैभवशाली राष्ट्र बने और वे इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं। हमें गर्व है कि हम ऐसे नेतृत्व के साथ में काम कर रहे हैं, जिन्होंने भारत को विश्व गुरु बनने की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी भारत के लिए भगवान का वरदान हैं।


मुख्यमंत्री चौहान रविवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। सीहोर के ग्रेसेस रिसोर्ट में चल रहे इस प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन अलग-अलग सत्रों में अलग-अलग विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

समापन सत्र से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी प्रशिक्षण वर्ग में पहुंची और उन्होंने ‘नए भारत का विचार : केंद्र सरकार की उपलब्धियां’ विषय पर अपनी बात कही। समापन सत्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती अहिल्या देवी की कर्मभूमि, रानी दुर्गावती, वीरांगना अवंति बाई, रानी कमलापति, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, राजमाता विजयाराजे सिंधिया जैसी महान नायिकाओं की रही है। आज भी यहां पर सुमित्रा ताई, फायर ब्रांड नेत्री उमाश्री भारती, धाकड़ नेत्री उषा ठाकुर जैसा नेतृत्व पार्टी के पास है।

हमारा एजेंडा वोट बैंक का नहीं रहा
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारा एजेंडा कभी भी वोट बैंक का नहीं रहा। हमारा एजेंडा तो समाज के सर्वांगीण विकास का रहा है। भारतीय संस्कृति से लेकर जनसंघ और फिर भाजपा तक महिला नेतृत्व हमेशा आगे रहा है। भाजपा की सरकारों ने हमेशा से महिलाओं-बेटियों की चिंता की है। जब 2003 में भाजपा की सरकार आई और 2005 में पार्टी नेतृत्व ने मुख्यमंत्री बनाया तो सबसे पहले हमने लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की।

इस योजना के विचार को लेकर उन्होंने कहा कि जब वे गांवों में जाते थे तो वहां पर देखते थे कि बेटियों के साथ भेदभाव होता है। यदि बेटियां जन्म ले लेती है तो घर-परिवार वालों के मुंह बन जाते हैं। बेटों के जन्म पर तो खुशी मनाई जाती है, लेकिन बेटियों के जन्म पर दुखी होते थे, तभी मन में विचार आया कि बेटियों के लिए काम करेंगे। फिर मौका मिल गया, मुख्यमंत्री बन गए तो इस योजना को शुरू किया। आज मध्यप्रदेश में 43 लाख बेटियां लाडली लक्ष्मी बन चुकी हैं। अब बेटियां जन्म लेने के साथ ही लखपति बन जाती हैं। अब बेटियों के जन्म पर खुशियां मनाई जाती है, लड्डू बांटे जाते हैं। मध्यप्रदेश में अब एक हजार बेटों पर 956 बेटियां हैं और इसे एक हजार पर लाने का हमारा लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का एजेंडा सिर्फ महिला सशिक्तकरण ही नहीं है, बल्कि महिलाओं का सामाजिक सशक्तिकरण, राजनीतिक सशक्तिकरण, आर्थिक सशक्तिकरण करना भी है और इस दिशा में काम भी कर रहे हैं। हमने नारी सम्मान कोश भी अलग से बनाया है। महिलाओं के नाम पर प्रापर्टी खरीदने पर एक प्रतिशत ही स्टाम्प ड्यूटी ली जाती है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने की सीएम शिवराज से मुलाकात

    Mon May 16 , 2022
    – अडॉप्ट एन आंगनबाड़ी और लाड़ली लक्ष्मी योजना की प्रशंसा की भोपाल। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Women and Child Development Minister Smriti Irani) ने रविवार को भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) से भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने केंद्रीय मंत्री स्मृति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved