
नई दिल्ली । देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ 10 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14 हजार 993 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,10,05,850 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 83 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,56,385 तक पहुंच गई है।
देश में पिछले 24 घंटे में हुए 06 लाख से अधिक टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में 06 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 21 फरवरी को 06,20,216 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 21,15,51,746 टेस्ट किए जा चुके हैं। अबतक कुल 1,11,16,854 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved