img-fluid

भारत-यूरोपीय संघ के बीच इसी साल हो सकता है मुक्त व्यापार समझौता

February 28, 2025

नई दिल्ली। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने एक बड़ा बयान देते हुए शुक्रवार कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच इसी साल मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर मुहर लग सकती है। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच होने जा रहा यह समझौता अपनी तरह का खास और दुनिया में सबसे बड़ा सौदा होगा। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लियेन इन दिनों भारत दौरे पर आई हुई हैं।

राजधानी दिल्ली में एक थिंक टैंक के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 27 देशों के संगठन यूरोपीय संघ की अध्यक्ष ने कहा कि यूरोपीय संघ भारत के साथ भविष्य में सुरक्षा समझौते करने की संभावना भी तलाश रहा है। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष का यह बयान उनकी पीएम मोदी से मुलाकात से पहले आया है। उन्होंने कहा कि ‘दुनिया इन दिनों संकटों से घिरी हुई है, लेकिन मेरा मानना है कि महाशक्तियों की आधुनिक प्रतिस्पर्धा में भारत और यूरोपीय संघ के लिए अवसर है कि वे अपनी साझेदारी को फिर से आकार दें। कई मामलों में भारत और यूरोपीय संघ के सामने विशिष्ट चुनौतियां हैं।’


उर्सुला वॉन डेर ने कहा कि अब समय आ गया है कि जब भारत और यूरोपीय संघ अपनी साझेदारी को अगले पड़ाव पर लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि ‘ये वो समय नहीं है, जब हमें अपने सहयोग को सीमित करना चाहिए या फिर किसी खास मुद्दे को लेकर फंस जाना चाहिए। यह समय व्यवहारिक और महत्वकांक्षी होने का है और आज की वास्तविकता के आधार पर अपनी प्राथमिकताओं को फिर से तय करने का समय है।’ यूरोपीय संघ की अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार, तकनीक, सुरक्षा और कनेक्टिविटी के जरिए भारत और यूरोपीय संघ अपने सहयोग को नई ऊंचाई पर लेकर जा सकते हैं। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष ने भारत, पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच संपर्क बनाने वाले कॉरिडोर को लेकर भी खुशी जाहिर की और कहा कि भारत और यूरोप के बीच सहयोग को बढ़ाने के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है।

Share:

  • लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 1,414.33 अंकों की भारी गिरावट

    Fri Feb 28 , 2025
    नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स में भारी गिरावट देने को मिली है। गुरुवार को सेंसेक्स 1,414.33 अंक गिरकर 73,198.10 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 420.35 अंक गिरकर 22,124.70 के स्तर पर पहुंच गया।
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved