img-fluid

INS विक्रांत के साथ IFR 2026 में भारत दिखाएगा ताकत, बांग्लादेश भी जहाज लेकर पहुंचा विशाखापत्तनम

February 17, 2026

विशाखापत्तनम। भारत (India) अपनी समुद्री शक्ति और कूटनीतिक क्षमता का जोरदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR 2026) और एक्सरसाइज मिलन (MILAN 2026) के लिए विदेशी नौसैनिक जहाजों (foreign naval vessels) का आगमन शुरू हो गया है। सोमवार को भारतीय नौसेना ने इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और बांग्लादेश के युद्धपोतों का स्वागत किया।

इंडोनेशिया से KRI Bung Tomo-357, UAE से कोर्वेट Al-Emarat और बांग्लादेश से फ्रिगेट BNS Somudra Avijan बेड़े में शामिल हुए। इससे पहले थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के जहाज भी विशाखापत्तनम पहुंच चुके हैं।

IFR 2026 में राष्ट्रपति का निरीक्षण
18 फरवरी को समुद्र में आयोजित होने वाले IFR 2026 की समीक्षा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। यह स्वतंत्र भारत के अब तक के सबसे बड़े नौसैनिक आयोजनों में से एक है। इस आयोजन में कुल 71 जहाज शामिल होंगे, जिन्हें छह पंक्तियों में व्यवस्थित किया जाएगा। बेड़े में 45 भारतीय नौसैनिक जहाज, 19 विदेशी युद्धपोत और शेष कोस्ट गार्ड, मर्चेंट नेवी और अनुसंधान जहाज शामिल होंगे। इस भव्य समारोह का मुख्य आकर्षण भारत का विमानवाहक पोत INS विक्रांत होगा।


  • MILAN 2026: समुद्री सहयोग का बड़ा मंच
    1995 में केवल चार देशों के साथ शुरू हुआ ‘मिलन’ अभ्यास अब 65 देशों की नौसेनाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच बन चुका है। इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देना और मित्र देशों के बीच पेशेवर संवाद मजबूत करना है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ‘मिलन विलेज’ का उद्घाटन किया गया है, जो 70 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के लिए सांस्कृतिक और मैत्री केंद्र का काम करेगा।

    इंटरनेशनल सिटी परेड
    19 फरवरी की शाम को विशाखापत्तनम के बीच रोड पर इंटरनेशनल सिटी परेड आयोजित की जाएगी। इसमें 45 सैन्य दल भाग लेंगे और 7-8 विदेशी बैंड अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए मनोरंजन और दोस्ताना आदान-प्रदान करेंगे। यह आयोजन भारत की समुद्री ताकत और वैश्विक कूटनीतिक प्रभाव दोनों को प्रदर्शित करेगा, जहां INS विक्रांत और विदेशी जहाज मिलकर समुद्र में जलवा दिखाएंगे।

    Share:

  • बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम

    Tue Feb 17 , 2026
    संभल। संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) में शामिल हुईं दो मुस्लिम महिलाओं का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। घटना को लेकर जहां कुछ लोग इसे सांप्रदायिक सौहार्द  (Communal Harmony) की मिसाल बता रहे हैं, वहीं अन्य लोग धार्मिक परंपराओं और पहचान से जुड़े सवाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved