img-fluid

भारत-अमेरिका ट्रेड डील में किसी ठोस संरक्षण योजना का अभाव है – सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

February 07, 2026


लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US Trade Deal) में किसी ठोस संरक्षण योजना का अभाव है (Lacks any Concrete Protection Plan) ।


  • उन्होंने कहा कि देश की जनता सरकार से सीधे सवाल पूछ रही है कि आखिर यह कैसी डील है, जिसमें भारत को क्या मिला और क्या खोया गया। अखिलेश यादव ने कहा कि आम समझ में डील कभी एकतरफा नहीं होती, लेकिन मौजूदा समझौते में ऐसा लग रहा है कि भारत ने ज्यादा दिया और बदले में कम पाया। उन्होंने व्यंग्य करते हुए पूछा, “जनता जानना चाहती है कि ‘ज़ीरो (0) बड़ा है या अठारह (18)’? क्या भाजपा की समझौता-गणित में 18 बराबर 0 होता है?”

    सपा अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि इस ट्रेड डील से देश के किसानों, छोटे दुकानदारों और उद्योगों को क्या सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार केवल खोखले दावे कर रही है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर किसी ठोस संरक्षण योजना का अभाव है। अखिलेश यादव ने यह भी पूछा कि भारत के हितों के कथित आत्मसमर्पण के पीछे असली वजह क्या है। क्या यह समझौता पूरी तरह एकपक्षीय है, जिसमें फैसले कहीं और हुए और उन्हें यहां लागू कर दिया गया?

    उन्होंने आरोप लगाया कि डील के नाम पर भाजपा सरकार केवल ‘डॉटेड लाइन’ पर हस्ताक्षर करने तक सीमित रह गई है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब जवाब चाहती है कि यह ट्रेड डील भारत के हित में है या फिर आने वाले समय में किसानों, व्यापारियों और उद्योगों पर इसका बोझ पड़ेगा।

    Share:

  • उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं - सोनिया गांधी

    Sat Feb 7 , 2026
    नई दिल्ली । सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप (All the allegations levelled against Her) पूरी तरह बेबुनियाद हैं (Are completely Baseless) । बिना भारतीय नागरिकता हासिल किए मतदाता सूची में कथित तौर पर नाम शामिल कराए जाने के मामले में सोनिया गांधी के खिलाफ दाखिल रिवीजन पिटीशन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved