img-fluid

भारत फिर से बांग्लादेश में खोलेगा सभी वीजा सेंटर, मोहम्मद यूनुस के जाते ही सुधरने लगे रिश्ते

February 19, 2026

नई दिल्ली: बांग्लादेश (Bangladesh) में तारिक रहमान (Tariq Rehman) की नई सरकार के आते ही दिल्ली और ढाका के बीच संबंध सुधरते दिख रहे हैं. बांग्लादेश में एक शीर्ष भारतीय राजनयिक ने कहा कि भारत जल्द ही बांग्लादेश में सभी वीजा सेवाएं बहाल कर देगा. बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिलहट में भारत के सीनियर कांसुलर अधिकारी अनिरुद्ध दास ने कहा कि सभी वीजा सेवाओं को पूरी तरह से बहाल करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.

BDNews24 की रिपोर्ट में दास के हवाले से कहा गया है कि फिलहाल मेडिकल और डबल-एंट्री वीजा जारी किए जा रहे हैं. और ट्रेवल वीजा समेत दूसरी कैटेगरी के वीजा फिर से शुरू करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. एक दूसरी मीडिया रिपोर्ट में दास के हवाले से लिखा गया है कि ‘भारत-बांग्लादेश संबंध आपसी सम्मान पर आधारित हैं.’


  • जुलाई-अगस्त 2024 में विरोध-प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट कर दिया गया था. इसके बाद से ही भारत और बांग्लादेश के संबंधों में खटास आ गई थी. जब साल 2009 में शेख हसीना बांग्लादेश की पीएम बनी थीं, उसके बाद से भारत के साथ बांग्लादेश के संबंध अच्छे थे. शेख हसीना को बांग्लादेश में भारत समर्थक भी माना जाता था.

    शेख हसीना के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के दौरान दोनों देशों के संबंध और ज्यादा खराब हो गए थे. जब बांग्लादेश में भारत विरोधी अभियान चरम पर था, तभी यूनुस शासन ने जेलों से भारत-विरोधी कट्टरपंथियों को रिहा किया था. मिशनों को खतरा देखते हुए भारत ने 17 दिसंबर, 2025 से बांग्लादेश में वीजा सेवाएं निलंबित करना शुरू कर दिया था. सबसे पहले ढाका में इंडियन ढाका एप्लिकेशन सेंटर बंद किया गया था. बता दें, 12 फरवरी के चुनाव में बीएनपी की जीत और तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के साथ ही कि उम्मीद जताई जा रही थी कि दोनों देशों के संबंधों में सुधार होगा.

    Share:

  • बिना इजाजत देश नहीं छोड़ूंगा...40,000 करोड़ के बैंक फ्रॉड केस में अनिल अंबानी ने SC में दिया हलफनामा

    Thu Feb 19 , 2026
    नई दिल्ली: बिजनेसमैन अनिल अंबानी (businessman Anil Ambani) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) को यह आश्वासन दिया है कि वह अदालत की अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ेंगे. 4 फरवरी को उनके वकील ने कोर्ट से मौखिक रूप से यह कहा था. अब लिखित हलफनामा दाखिल किया है. मामला रिलायंस एडीएजी समूह (Reliance ADAG Group) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved