img-fluid

भारत ने वर्ष 2020 में अमेरिका से 3.4 अरब डॉलर के हथियार खरीदे: डीएससीए

December 09, 2020

नई दिल्ली। अमेरिका की डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी (डीएससीए) के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भारत ने अमेरिका से वर्ष 2020 में 3.4 अरब डॉलर के हथियार खरीदे हैं, जबकि 2019 में 62 करोड़ अमेरिकी डॉलर के हथियार खरीदे थे।

डीएससीए के अनुसार 2019 के मुकाबले पूरी दुनिया में उसके हथियारों की बिक्री 55.7 अरब डॉलर से घटकर वर्ष 2020 में 50.8 अरब डॉलर रह गई है। 2017 में यह आंकड़ा 41.9 अरब डालर था। डीएससीए आंकड़ों के मुताबिक 2020 में अमेरिकी हथियारों के प्रमुख खरीदार भारत ने 2019 के 62 करोड़ डॉलर के मुकाबले 2020 में 3.4 अरब डॉलर, मोरक्को ने 1.24 करोड़ डॉलर से बढ़कर 4.5 अरब डॉलर, पोलैंड ने 67.3 करोड़ डॉलर से बढ़कर 4.7 अरब डॉलर, सिंगापुर ने 13.7 करोड़ डॉलर से बढ़कर 1.3 अरब डॉलर, ताइवान ने 87.6 करोड़ डॉलर से बढ़कर 11.8 अरब डॉलर और यूएई ने 1.1 अरब डॉलर से बढ़कर 3.6 अरब डॉलर की खरीददारी की है।

इस दौरान अमेरिका से हथियारों की खरीद में सऊदी अरब, अफगानिस्तान, बेल्जियम, इराक और दक्षिण कोरिया पीछे रहे हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • भोपाल महापौर ओबीसी महिला के लिए आरक्षित

    Wed Dec 9 , 2020
    इंदौर, जबलपुर, रीवा और सिंगरौली सामान्य भोपाल। प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए महापौर और नगर पालिका एवं परिषदों के अध्यक्ष पदों के लिए आज राजधानी भोपाल में आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में 16 नगर निगमों के महापौर पद की आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें से इस बार भोपाल महापौर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved