img-fluid

World Youth Championships: भारतीय तीरंदाजों ने पोलैंड में लहराया तिरंगा, महिला के बाद पुरुष टीम ने जीता ‘सोना’

August 14, 2021

पोलैंड। भारतीय अंडर-18 महिला तीरंदाजों ने पोलैंड में चल रहे विश्व तीरंदाजी यूथ चैंपियनशिप में शनिवार को इतिहास रच दिया। महिलाओं की कंपाउंड टीम ने तुर्की को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। प्रिया गुर्जर, परनीत कौर और रिधु वर्षिणी सेंथिलकुमार की तिकड़ी ने फाइनल में तुर्की को 228-216 से हराया।

बता दें कि चार दिन पहले यानी 10 अगस्त को प्रिया गुर्जर, परनीत कौर और रिधु वर्षिणी सेंथिलकुमार की तिकड़ी ने कैडेट कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा में 2160 में 2067 का स्कोर हासिल किया था और शीर्ष स्थान पर रही थीं।
भारतीय खिलाड़ियों का यह स्कोर विश्व रिकॉर्ड से 22 अंक अधिक है। इससे पहले अमेरिकी टीम ने 2045 का स्कोर किया था। इसके अलावा कंपाउंड कैडेट मिश्रित टीम स्पर्धा में भी प्रिया और कुशल दलाल की जोड़ी ने 1401 के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया था और शीर्ष स्थान पर रहे थे।

पुरुष टीम ने भी साधा गोल्डन निशाना
महिलाओं के बाद पुरुषों की कंपाउंड टीम ने भी गोल्डन निशाना साधा। साहिल चौधरी, मिहिर नितिन और कुशल दलाल की तिकड़ी ने फाइनल में अमेरिका को 233-231 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

प्रिया गुर्जर और कुशल दलाल ने जीते दो-दो गोल्ड मेडल
वहीं, प्रिया गुर्जर और कुशल दलाल ने कंपाउंड कैडेट मिक्स्ड टीम के फाइनल में अमेरिका को तीरंदाजों को 115-152 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। दोनों भारतीय तीरंदाजों का यह एक दिन में दूसरा गोल्ड मेडल है।

Share:

  • कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए केरल और असम का दौरा करेंगे स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

    Sat Aug 14 , 2021
    नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) कोविड-19 की स्थिति (COVID situation) की समीक्षा (Review)करने के लिए केरल (Kerala) और असम (Assam) के दौरे पर (To visit) जाएंगे। केरल में, मंडाविया के 16 अगस्त को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से मिलने की उम्मीद है और इस दौरान वह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved