
डेस्क। भारत और पाकिस्तान की मेंस टीम के बीच में जहां टी20 वर्ल्ड कप 2026 का कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबले को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक देखने को मिलेगा या नहीं। वहीं इससे पहले 15 फरवरी को ग्रुप-ए में भारतीय महिला ए और पाकिस्तान महिला ए टीम के बीच में बैंकॉक के स्टेडियम में वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट का मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय महिला ए टीम ने जहां मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया तो वहीं उसके साथ ही पाकिस्तानी टीम की खिलाड़ी हाथ मिलाने को देखती रहीं, जिसमें टीम इंडिया की प्लेयर्स ने नो हैंडशेक की नीति को जारी रखा।
पाकिस्तान महिला ए टीम के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसमें गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और उन्होंने पाकिस्तानी महिला टीम को सिर्फ 93 रनों के स्कोर पर समेट दिया। इसके बाद भारतीय महिला ए टीम ने टारगेट को सिर्फ 10.1 ओवर्स में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से वृंदा दिनेश ने 55 रनों की नाबाद शानदार पारी खेली, जिसके चलते आसानी जीत हासिल हुई। वहीं भारतीय महिला ए टीम ने जैसे ही चौका लगाने के साथ मुकाबला अपने नाम किया तो वृंदा और तेजल दोनों ने एक-दूसरे को बधाई देने के साथ अपनी खुशी को जाहिर किया और तुरंत डगआउट की तरफ बढ़ गई। पाकिस्तानी महिला ए टीम जिनको शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा वह इस मैच में सिर्फ हाथ मलते रह गईं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved