img-fluid

साइबर हमलों के मामले में भारतीय स्वास्थ्य सेवा उद्योग दुनिया में दूसरे स्थान पर, US शीर्ष पर

September 21, 2022

नई दिल्ली। साइबर हमलों के मामले में भारतीय स्वास्थ्य सेवा उद्योग दुनिया में दूसरे स्थान पर है। अमेरिका पहले स्थान पर है। साइबर सुरक्षा फर्म क्लाउडसेक की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 के दौरान दुनियाभर में स्वास्थ्य सेवा उद्योग पर हुए कुल साइबर हमले में देश की 7.7 फीसदी हिस्सेदारी थी। वैश्विक स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में साइबर हमलों में वृद्धि रिपोर्ट में फर्म ने कहा, इस क्षेत्र में साइबर हमलों के 28 फीसदी मामलों के साथ अमेरिका का दुनिया में पहला स्थान है।


भारत के स्वास्थ्य सेवा उद्योग पर 2021 में 71 लाख से अधिक साइबर हमले हुए। इस तरह 7.7 फीसदी हिस्सेदारी के साथ भारत का दुनिया में दूसरा स्थान रहा। फर्म ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा उद्योग में तकनीकी प्रगति के कारण साइबर हमले बढ़े हैं। क्लाउडसेक भारतीय साइबर सुरक्षा निगरानी संस्था सीईआरटी-इन को साइबर खतरे की खुफिया जानकारी देती है।

इस साल ऑस्ट्रेलिया पर सबसे ज्यादा हमले
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल के पहले चार महीने में ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा करीब 70 करोड़ साइबर हमले हुए हैं। थाइलैंड 10 करोड़ से ज्यादा मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।

Share:

  • आज मिल सकती है लॉजिस्टिक पॉलिसी को कैबिनेट की मंजूरी, 17 सितंबर को हुआ है नीति का ऐलान

    Wed Sep 21 , 2022
    नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को होने वाली बैठक में राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति को मंजूरी दिए जाने की संभावना है. सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को बैठक होने वाली है जिसमें राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति को मंजूरी के लिए रखा जा सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गत 17 सितंबर को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved