img-fluid

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के नए विश्लेषणात्मक कोच नियुक्त हुए ग्रेग क्लार्क

January 06, 2021

नई दिल्ली। ओलंपियन ग्रेग क्लार्क को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नया विश्लेषणात्मक कोच नियुक्त किया गया है। दक्षिण अफ्रीकी के क्लार्क 2017 से 2020 तक कनाडाई पुरुष हॉकी टीम के सहायक कोच थे। वह जनवरी 2021 की शुरुआत में राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में शामिल होंगे।

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय टीम के लिए हॉकी खिलाड़ी के रूप में अपने 11 साल के लंबे करियर में क्लार्क के पास 250 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव है और वे दो विश्व कप (1994 – सिडनी और 2002 – कुआलालंपुर), दो राष्ट्रमंडल खेलों (कुआलालंपुर 1998 और मैनचेस्टर 2002) में खेल चुके हैं। इसके अलावा वह ओलंपिक खेल (1996 – अटलांटा और 2004 एथेंस) में भी खेल चुके हैं।

ग्रेग क्लार्क 13 साल के कोचिंग अनुभव के साथ भारत आ रहे हैं। उन्होंने 2007 में हेड कोच के रूप में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय टीम की कमान संभाली और 2013 तक टीम के साथ रहे। क्लार्क ने बीजिंग और लंदन में ओलंपिक खेलों, एफआईएच विश्व कप 2010 और नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों 2010 सहित कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में कोच के रूप में भी भाग लिया है।

क्लार्क 2013-2014 में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच रहे। उनके नेतृत्व में भारतीय जूनियर टीम ने जोहोर सुल्तान कप का प्रतिष्ठित खिताब जीता। उन्होंने नई दिल्ली में 2013 एफआईएच जूनियर विश्व कप में भी भाग लिया।

क्लार्क ने भारतीय शिविर में शामिल होने के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए कहा, “मैं वास्तव में भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं। पहले हॉकी इंडिया के साथ काम करने के बाद, मैं उनके सेटअप और उनकी व्यावसायिकता को समझता हूं। 2013 में वापस जूनियर टीम में शामिल किए गए अधिकांश खिलाड़ी अब सीनियर ग्रुप में हैं। पिछले कुछ वर्षों में इस टीम को बढ़ता हुआ देखना बहुत रोमांचक रहा है। उनके पास 2021 में और भविष्य में कई वर्षों तक अच्छा करने की क्षमता है।”

उन्होंने कहा,”ग्राहम टीम के साथ बहुत अच्छा कर रहे हैं। वह खेल में ज्ञान का खजाना लेकर आए हैं और हमने अपनी नियुक्ति के लिए बिल्डअप में काफी बातचीत की है। हम कोचिंग में समान दर्शन साझा करते हैं और मैं ग्राहम और बाकी सहयोगी स्टाफ के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।” (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • बजरंग पुनिया के प्रशिक्षण कार्यकाल को एक महीने के लिए बढ़ाया गया

    Wed Jan 6 , 2021
    नई दिल्ली। भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया के प्रशिक्षण कार्यकाल को एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने कहा कि अमरीका में ओलंपिक के पहलवान बजरंग पुनिया के प्रशिक्षण कार्यकाल को एक महीने का विस्तार दिया गया है, जो अब फरवरी के पहले सप्ताह तक चलेगा। पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved