img-fluid

भारतीय मूल के सांसद डॉ गौरव शर्मा ने न्यूजीलैंड की संसद में ली संस्कृत में शपथ

November 26, 2020

वेलिंगटन। भारतीय मूल के डॉ गौरव शर्मा ने न्यूजीलैंड की संसद के नवनिर्वाचित सदस्य के रूप में बुधवार को संस्कृत में शपथ ग्रहण की। शर्मा मूल रूप से भारत के हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के हैमिलटन वेस्ट से इन्हें लेबर पार्टी का सांसद चुना गया है। न्यूजीलैंड और सामोआ में भारतीय उच्चायुक्त मुक्तेश परदेशी ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी कि गौरव शर्मा ने सबसे पहले न्यूजीलैंड की माओरी भाषा में शपथ ली। इसके बाद भारतीय और न्यूजीलैंड की सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करते हुए भारतीय भाषा संस्कृत में शपथ ली। डॉक्टर गौरव शर्मा ने ऑकलैंड से एबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है और वॉशिंगटन से एमबीए किया है और नौटन हैमिलटन में जनरल प्रैक्टिश्नर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Share:

  • घुसपैठ को लेकर जापान ने दी चीन को चेतावनी, विदेश मंत्री के दौरे पर जताया विरोध

    Thu Nov 26 , 2020
    टोक्यो। जापान ने चीन के विदेश मंत्री की यात्रा के दौरान, पूर्वी चीन सागर के विवादित द्वीपों पर उसकी घुसपैठ और बढ़ती गतिविधियों को लेकर बुधवार को विरोध दर्ज कराया। दोनों पक्षों ने विवादित क्षेत्र में उकसावे वाली कार्रवाई से बचने पर सहमति जताई। 2 दिवसीय दौरे पर मंगलवार को टोक्यो पहुंचे चीन के विदेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved