img-fluid

Australia में मिला भारतीय मूल की महिला का शव, पति पर हत्था का आरोप

March 11, 2024

कैनेबरा (Canberra)। ऑस्ट्रेलिया (Australia) में भारतीय मूल की एक महिला (Indian origin woman) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कथित आरोप है कि महिला के पति (woman’s husband) ने ही उसकी हत्या की है। पति अब वापस भारत लौट (came back to india) आया है और अपने बच्चों को अपने माता-पिता को सौंप दिया है। भारतीय मूल की चैतन्य मधागनी (36) का शव शनिवार को बकले में एक सड़क किनारे व्हीली बिन में मिला था। महिला अपने पति और बेटे के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में रहती थी।


  • शव लाने के लिए विदेश मंत्रालय को विधायक ने पत्र लिखा
    हैदराबाद (Hyderabad) के उप्पल विधायक बंडारी लक्ष्मा रेड्डी ने जानकारी मिलते ही महिला के माता-पिता से मुलाकात की। उनका कहना है कि माता-पिता के अनुरोध पर उन्होंने महिला के शव को वापस हैदराबाद लाने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के कार्यालय को भी इस बारे में सूचित किया है। महिला के माता-पिता के अनुसार, उनके दामाद ने उनकी बेटी की हत्या करने की बात कबूल की है। विक्टोरिया पुलिस ने 9 मार्च को एक बयान में कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं।

    Share:

  • CPI ने झारखंड में विपक्षी गठबंधन को दिया झटका, आठ सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

    Mon Mar 11 , 2024
    रांची (Ranchi) । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने झारखंड (Jharkhand) में विपक्षी गठबंधन (opposition alliance) ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) से अलग होने को लेकर जानकारी दी. CPI ने ऐलान करते हुए कहा कि वह राज्य की 14 लोकसभा सीट (lok sabha seat) में से आठ सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी. जानकारी के मुताबिक, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved