
सिंगापुर । कोविड-19 के प्रकोप के बीच सिंगापुर में एक कंपनी के मैनेजर पर गुरुवार को तीन भारतीय नागरिकों को 40 दिनों तक गलत तरीके से एक कमरे में बंद करने के लिए 9,000 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।
यहां बताया गया कि भारतीय मजदूर गणेशन पंडी, पांडियन जकाकांथन और मुथुराज थंगराज को गलत ढंग से कै द रखने का आरोप प्रबंधक पर लगा है।
जज एरिक हू ने हेंग को दोषी ठहराते हुए कहा कि उसे भारतीय मजदूरों के बारे में पुलिस को जानकारी देनी चाहिए थी। प्रबंधक शॉन पैंग टोंग हेंग के वकील ने कहा, मुवक्किल अपने किए पर शर्मिंदा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved