img-fluid

भारत की बेटी विनेश फोगाट का कमाल, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो पदक जीत रचा नया इतिहास

September 15, 2022

नई दिल्ली। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (World Wrestling Championships) में 53 किग्रा के कांस्य पदक मुकाबले में स्वीडन की एम्मा जोना मालमग्रेन को हराकर इस स्पर्धा में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं। विनेश ने 2019 सत्र में नूर-सुल्तान (कजाकिस्तान) में भी कांस्य पदक जीता था। क्वालीफिकेशन राउंड में हार के बाद विनेश ने शानदार वापसी की। उन्होंने कांस्य पदक के दौर में मालमग्रेन को 8-0 से हराया था।


अपने पहले मुकाबले में मंगलवार को 2022 एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता मंगोलिया की खुलन बटखुयाग से हारने के बाद विनेश ने रेपचेज दौर के माध्यम से कांस्य प्ले-ऑफ में जगह बनाई थी। बटखुयाग के फाइनल में पहुंचने के बाद विनेश को रेपचेज दौर में मौका मिला था।

Share:

  • CM भगवंत मान का पंजाब में BMW का प्लांट लगाने का दावा निकला झूठा, कंपनी ने कहा- ऐसा कोई प्लान नहीं

    Thu Sep 15 , 2022
    चंडीगढ़ । पंजाब (Punjab) की राजनीति में BMW कार कंपनी को लेकर उबाल आया हुआ है. सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने एक दावा किया था, जिस पर BMW कंपनी का खंडन आ गया, इसके बाद से पंजाब के विपक्षी दल सीएम मान को घेर रहे हैं. सीएम भगवंत मान ने कहा था कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved