
इंदौर। इंडिगो एयर लाइंस (indigo airlines) ने आज फिर इंदौर से बैंगलुरु के बीच चलने वाली अपनी उड़ान को निरस्त कर दिया है। कंपनी ने कल भी रात की इस उड़ान को निरस्त किया था। उड़ान के निरस्त होने के कारण इनमें बुकिंग करवा चुके यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो की उड़ान (6ई-6317/6318) रात 8.20 बजे बैंगलुरु से इंदौर आकर 8.50 बजे वापस बैंगलुरु जाती है। कंपनी ने आज इस उड़ान को निरस्त कर दिया है। कंपनी ने कल भी इसे निरस्त किया था। कंपनी ने विमानतल प्रबंधन को इस उड़ान को निरस्त करने के लिए ऑपरेशनल कारणों की बात कही है, वहीं सूत्रों की माने तो यात्रियों की कमी के कारण कंपनी ने उड़ान को निरस्त किया है। इस उड़ान में बुकिंग करवा चुके यात्रियों को कंपनी ने कल की ही तरह दूसरी उड़ान में एडजस्ट करने के साथ ही रिफंड और रिबुकिंग का विकल्प दिया है, लेकिन बैंगलुरु के लिए रात को कोई दूसरी उड़ान ना होने से यात्री परेशान हैं। कंपनी लगातार इंदौर से अपनी कई प्रमुख उड़ानों को निरस्त कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved