
नई दिल्ली। भारत(India) ने नवंबर में दिल्ली में अफगानिस्तान(Afghanistan) पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों national security advisers (NSA) की बैठक की मेजबानी करने का प्रस्ताव रखा है. बताया जा रहा है कि भारत (India) ने पाकिस्तान(Pakistan) के NSA को भी इस बैठक के लिए न्योता भेजा है. इतना ही नहीं पाकिस्तान (Pakistan) के अलावा अफगानिस्तान (Afghanistan) में रूस(Russia), चीन(china) जैसे प्रमुख हितधारकों को भी आमंत्रण भेजा गया है.
बताया जा रहा है कि बैठक दिल्ली में होगी. इसके लिए नवंबर में 10 और 11 तारीखों का प्रस्ताव रखा गया है. इस बैठक में अफगानिस्तान(Afghanistan) के सुरक्षा के मुद्दे (safety issues) पर चर्चा होगी. यह बैठक भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (National Security Advisor of India Ajit Doval) की अध्यक्षता में होगी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved