
इंदौर यातायात पुलिस से सात दिन में जुड़े
इंदौर। यातायात पुलिस (Traffic police) के ‘ट्रैफिक प्रहरी’ (‘Traffic police’) अभियान से सात दिन में सात सौ से ज्यादा आम नागरिक जुड़े हैं। क्यूआर कोड (QR code) और गूगल फॉर्म (Google Forms) पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ये जुड़े लोग चौराहों पर अपनी सुविधा के अनुसार जाकर यातायात प्रबंधन में यातायात पुलिस की सहायता कर सकेंगे। इसमें कई स्कूली बच्चे (school children) भी शामिल हैं, जिन्होंने चौराहे पर जाकर वरिष्ठ अधिकारियों से यातायात प्रबंधन भी समझा है।
10 से ज्यादा लंबित चालान वाले वाहन जब्त
तमाम प्रयासों और जागरूकता के बाद भी लंबित आईटीएमएस चालानों वाले वाहन चालक राशि भरने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। एक बार फिर शहर में शुरू हुई यातायात पुलिस की चालानी कार्रवाई में अब ऐसी गाडिय़ां सीधे जब्त हो रही हैं, जिनके 10 से ज्यादा चालान लंबित हैं। कल विजयनगर उपनिरीक्षक बलराम सिंह तोमर की टीम ने रॉन्ग साइड आती दो बाइक को रोका और जांच की, तो एक के 11 और दूसरी के 13 आईटीएमएस चालान लंबित मिले, जिसके बाद दोनों बाइक को टीम ने जब्त कर थाने भिजवाया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved