img-fluid

इंदौर: देसी पिस्टल के पुर्जे लेथ मशीन पर बनवा रहे हैं सिकलीगर, इनामी तस्कर ने कबूला

October 04, 2025

इंदौर। खंडवा पुलिस (Khandwa Police) ने एक दस हजार के इनामी सिकलीगर (Sikligar) को गिरफ्तार किया है। उसकी इंदौर (Indore) पुलिस को भी तलाश है। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेगी। बताते हैं कि पहले वह इंदौर में लेथ मशीन पर पुर्जे बनवाता था। अब वह देवास के खातेगांव में बनवा रहा था। लेथ मशीन मालिक को भी पुलिस ने पकड़ लिया।



कुछ समय पहले क्राइम ब्रांच ने इंदौर में भमोरी क्षेत्र में एक लेथ मशीन संचालक के यहां छापा मारा था और सिकलीगरों के लिए मैग्जीन बनाने वाले को गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच ने उससे 42 मैग्जीन जब्त की थीं। जांच मे पता चला था कि वह सूरत में गोली की खोल बनवाता है। पुलिस ने उसे भी पकड़ा था, लेकिन प्रमुख तस्कर मुड्डासिंह हाथ नहीं आया था। उसकी खंडवा, इंदौर के अलावा दो अन्य राज्यों की पुलिस को भी तलाश थी और उस पर दस हजार का इनाम था। दो दिन पहले खंडवा पुलिस ने एक कार को चेकिंग के दौरान रोका तो उसमें चार बोरे देसी पिस्टल के पुर्जे मिले। जब तीनों आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे खातेगांव में नारायण तिवारी नामक लेथ मशीन संचालक से ये बनवाकर लाए हैं और सिकलीगर मुड्डासिंह को देने जा रहे थे। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि अब इंदौर पुलिस भी उसे अपने प्रकरण में रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ सिकलीगर बल्क में देसी पिस्टल बनाते हैं। इसके चलते वे पुर्जे अब लेथ मशीन पर बनवा रहे हैं, क्योंकि एक-एक पिस्टल बनाने में समय लगता है। इसके चलते वे अब लेथ मशीन पर पुर्जे बनवा रहे हैं और थोक में देसी पिस्टल बनाकर बेच रहे हैं। वहीं लेथ पर बने होने से उनकी फिनिशिंग भी अच्छी होने से डिमांड बढ़ रही है।

Share:

  • Rishabh Shetty कभी कार चलाकर करते थे गुजारा, आज बड़े सुपरस्टार्स को देते हैं मात

    Sat Oct 4 , 2025
    डेस्क। अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) इन दिनों फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ (Kantara Chapter 1) से एक बार फिर करोड़ों दर्शकों का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि आज जहां वो कन्नड़ सिनेमा (Kannada Cinema) के चमकते सितारे हैं, वहीं कुछ साल पहले उनकी जिंदगी बिल्कुल अलग थी। मुंबई की गलियों में वड़ा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved