img-fluid

इंदौर: MR-4 पर आवारा पशु पकड़ने को लेकर हंगामा

February 09, 2026

  • भागीरथपुरा और उसके आसपास के क्षेत्र के पशुपालकों ने मौके पर पशु छुड़ाने का किया प्रयास

इंदौर। भागीरथपुरा और उसके आसपास के क्षेत्र और एमआर 4 चौराहे पर सुबह-सुबह निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। इस दौरान कई बाड़ों से आवारा पशु पकड़े गए तो हंगामा हो गया। पकड़े गए पशु छुड़ाने के लिए पशु पालकों ने एक घंटे तक जमकर हंगामा किया और निगम की गाडिय़ों से पशु छुड़ाने का प्रयास किया।

नगर निगम की टीम ने शहरभर में आवारा पशु पकडऩे का अभियान बंद कर रखा था, लेकिन आज सुबह विभिन्न क्षेत्रों से आईं शिकायतों के बाद टीमें अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई के लिए निकली। सबसे पहले भागीरथपुरा क्षेत्र और एमआर 4 के आसपास के हिस्सों में कई पशु पालकों के बाड़े और सडक़ों से 10 से ज्यादा आवारा पशु पकड़े गए। निगम की टीम ने पकड़े गए पशुओं को बड़े ट्राले में रखकर ले जाने की तैयारी की ही थी कि इस दौरान वहां बड़ी संख्या में कई पशु पालक पहुंच गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।


  • इनमें कुछ पशु पालक गाडिय़ों के लेट गए और पशु छोडऩे की मांग करते रहे। उनका कहना था कि उनके पशु बाड़े में बंधे थे और निगम की टीम ने जबरन कार्रवाई कर पशु पकड़े हैं। इस पर पशु पालकों की अधिकारयों और कर्मचारियों से बहस चलती रही। कुछ पशु पालकों ने गाडिय़ों से पशु उतराने की कोशिश भी की तो इसको लेकर विवाद और बढ़ गया। करीब एक घंटे तक वहां विवाद चलता रहा और बाद में निगम की टीम ने गाडिय़ां और पकड़े गए पशु कोंदवाड़े के लिए रवाना कर दिए।

    Share:

  • अब डिजिटली जुड़ेंगे पशुपालक किसान,  सेवाओं को पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्था...

    Mon Feb 9 , 2026
    15 फरवरी तक टीकाकरण अभियान… डेढ़ लाख पशुओं तक पहुंचेंगे इंदौर। पशुओं के टीकाकरण (Animal vaccination) और कृत्रिम गर्भाधान (AI) सेवाओं का प्रयोग करके अधिक पारदर्शी बनाने के लिए अब सरकार ने नई डिजिटल (New digital) व्यवस्था की है। इस नई व्यवस्था के तहत पशुपालकों (Livestock farmers) को ओटीपी (OTP) बताना होगा, ताकि ये पता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved