
इंदौर। आज की सीएमएचओ की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 215 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 2328 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 79887 रैपिड टेस्टिंग सैंपल और 1514 सैम्पल आज प्राप्त किये गये थे। टेस्ट में 2099 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 31623 हो गई है। साथ ही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 14 है। आज दिनांक तक कुल 657 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 3689 हो गई है।
आज 296 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे आज दिनांक तक कुल 27277 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved