
इंदौर। 23 अप्रेल की कोरोना बुलेटिन (Corona Bulletin) की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 1813 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 9840 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 6961 रैपिड टेस्टिंग सैंपल प्राप्त किये गये थे। टेस्ट में 8024 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 99925 हो गई है। 7 की म्रत्यु के बाद आज दिनांक तक कुल 1092 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 12621 हो गई है।
789 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे आज दिनांक तक कुल 86212 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved