
इंदौर। 23 मार्च की कोरोना बुलेटिन (Corona Bulletin) की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 477 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 4256 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 3459 रैपिड टेस्टिंग सैंपल प्राप्त किये गये थे। टेस्ट में 3753 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 65373 हो गई है। साथ ही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 18 है। आज दिनांक तक कुल 947 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 2240 हो गई है।
411 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे आज दिनांक तक कुल 62186 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved