img-fluid

इंदौर निगम पर 450 करोड़ का ओवरड्राफ्ट

May 23, 2025

अब इस ओडी को चुकाने के लिए शासन से पैसा मिलने का इंतजार, राजस्व के पोर्टल से नहीं आ रहा है पैसा

इंदौर। नगर निगम (Municipal council) के राजस्व विभाग (Department of Revenue) का पोर्टल (Portal) कभी बंद कभी चालू होने के कारण निगम के खजाने में पैसा नहीं आ रहा है। पिछले दिनों कर्मचारियों को वेतन (Salary) बांटने के लिए नगर निगम द्वारा बैंक से 45 करोड़ रुपए का ओवरड्राफ्ट (OD) लिया गया। अब इस ओडी को चुकाने के लिए निगम को शासन से पैसा आने का इंतजार है।



नए वित्त वर्ष में 1 अप्रैल से निगम के राजस्व विभाग का पोर्टल बंद है। यह पोर्टल पिछले कुछ दिनों से चलने लगा है, लेकिन यह ऐसा चल रहा है कि कभी बंद कभी चालू। ऐसे में नगर निगम के खजाने में पैसा नहीं आ पा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में अब तक निगम को कर संग्रहण के रूप में मात्र 4 करोड़ रुपए की आय हुई है। नगर निगम को अपने कर्मचारियों को वेतन बांटना था तो उसे बैंक से ओवरड्राफ्ट लेना पड़ा। निगम द्वारा स्टेट बैंक से 10 करोड़ रुपए और एचडीएफसी बैंक से 35 करोड़ रुपए का ओवरड्राफ्ट लिया गया। निगम की ओवरड्राफ्ट लेने की कुल सीमा 47 करोड़ रुपए की है। इस तरह इस सीमा के विरुद्ध निगम अब तक 45 करोड़ रुपए की राशि ओवरड्राफ्ट के रूप में ले चुका है। अब नगर निगम के अधिकारियों को चिंता इस बात की है कि जून के महीने में वेतन बांटने के लिए पैसा कहां से लाएंगे? इस बारे में पूछे जाने पर नगर निगम के अपर आयुक्त वित्त दरवई ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में हमें राज्य सरकार की ओर से पैसा मिलने की उम्मीद है। सरकार द्वारा हर 3 महीने में 50 करोड़ रुपए की राशि दी जाती है। यह राशि आ जाएगी तो हम इस राशि में से ओवरड्राफ्ट की राशि जमा कर देंगे, ताकि फिर से वेतन बांटने के लिए ओवरड्राफ्ट लिया जा सके।

Share:

  • आखिर छोटी ग्वालटोली के खतरनाक मकान को निगम ने दिया नोटिस

    Fri May 23 , 2025
    कल शनिवार को रिमूवल करने की दी चेतावनी इंदौर। नगर निगम (corporation) द्वारा छोटी ग्वालटोली (Chhoti Gwaltoli) के खतरनाक मकान (dangerous house) को आखिरकार नोटिस (notice ) जारी कर दिया गया है। इस नोटिस में कल शनिवार को मकान के खतरनाक हिस्से का रिमूवल करने का ऐलान किया गया है। पिछले दिनों अग्निबाण द्वारा इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved