
इन्दौर। धार रोड पर चेकिंग के दौरान एक बस का ड्राइवर नशे में धुत पाया गया। उसके हावभाव देख ब्रिथ एनालाइजर से उसकी जांच की गई तो वह अत्यधिक शराब पिए हुए पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बस को जब्त कर यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य तक पहुंचाया। इस कार्रवाई के दौरान एक शर्मनाक वाकया यह देखने को मिला कि इतने नशे में धुत ड्राइवर को छुड़वाने और बस के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए कई नेता पुलिस पर दबाव बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने किसी की एक नहीं सुनी।
कल रात को थाना प्रभारी तिलक करोले की टीम ग्रीन पार्क कॉलोनी के गेट पर चेकिंग कर रही थी। इस बीच अहमदाबाद जाने वाली बस को भी रोका गया। चालक की आंखों से ही लग रहा था कि वह शराब पिए हुए है। पुलिस ने ब्रीथ एनालाइजर को लगाकर मुंह से फंूक मारने को कहातो नशे की रीडिंग 250 एमजी आई। यह स्तर सामान्य स्तर से कई गुना ज्यादा नशे का है। ऐसी परिस्थिति में वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं था।
पुलिस ने तत्काल बस को जब्त कर सवारियों को नीचे उतारा और बस ऑपरेटर से दूसरी बस बुलाकर सवारियों को उनके गतंव्य तक रवाना किया। कार्रवाई बाधित करने के लिए बस वालों ने राजनीतिक दबाव का इस्तेमाल किया, लेकिन टीआई ने एक की नहीं सुनी।
पत्नी वियोग में जान दी
इंदौर। एक शख्स ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूर्यदेव मंदिर के पीछे रहने वाले दिनेश पिता मोतीलाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। दिनेश के बारे में बताया गया कि उसकी पत्नी विवाद के बाद करीब दो साल पहले उसे छोड़क़र चली गई थी। इसी के चलते उसने यह कदम उठा लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved