img-fluid

इंदौर: आज भी एक दर्जन टंकियां रहीं खाली…

February 20, 2026

  • जलूद में लाइनों को बदलने का कार्य तेजी से
  • 48 घंटे के शटडाउन के बाद निगम ने इंदौर से भेजी टीमों की मदद से भी कई कार्य पूरे कराए

इंदौर। जलूद में लाइनें बदलने से लेकर पम्पिंग स्टेशन के कार्यों को लेकर 48 घंटे का मेगा शटडाउन लिया गया और कल से शहर में विभिन्न टंकियों से पानी सप्लाय बंद हो गया और आज भी एक दर्जन टंकियां पूरी तरह खाली रहीं। पहले और दूसरे चरण के पंप हाउस और लाइनों के कार्य कल दिनभर तेजी से चलते रहे। इसके लिए नगर निगम ने इन्दौर से भी टीम भेजी थी। दावा किया जा रहा है कि आज शाम तक ही काम पूरा कर लेने की उम्मीद है।

जलूद में बनाए गए सोलर प्लांट में मीटर लगाने के कार्यों से लेकर कई जगह लाइनें बदलने के काम और इलेक्ट्रिक कार्यों के साथ-साथ पम्प हाउस में कई कार्यों के चलते नगर निगम ने कल सुबह 9.40 से शटडाउन लिया था, जो 48 घंटे का रहेगा। कल सुबह से ही जलूद में अलग-अलग टीमों ने लाइनें बदलने से लेकर वहां पेंडिंग कार्यों को तेजी से पूरा करना शुरू कर दिया है।


  • कल अफसरों के साथ जलकार्य समिति प्रभारी अभिषेक शर्मा वहां पहुंचे थे और उन्होंने चल रहे कार्यों को देखा और अफसरों को निर्देश दिए निर्धारित समय से पहले ही सारे कार्य पूरे कर लिए जाए। उन्होंने बताया कि पहले और दूसरे चरण के पंपों के सर्वाधिक कार्य हैं, जिसके चलते पहले और दूसरे चरण का पानी शहर को नहीं मिलेगा और आज भी एक दर्जन से ज्यादा टंकियां खाली रहीं, जिसके चलते कई इलाकों में पानी के लिए लोग परेशान होते रहे। उनके मुताबिक निर्धारित समय से पहले ही आज शाम तक सारे कार्य पूरे कर लेने की उम्मीद है।

    गर्मी के दिनों में परेशानी नहीं आए, इसलिए अभी पूरे कर लिए सारे काम
    शर्मा के मुताबिक गर्मी के दौरान पंप हाउस में कई इलेक्ट्रिक कार्यों के पेंडिंग रहने के चलते फाल्ट और कई अन्य दिक्कतें आती हैं, जिससे इन्दौर में पानी सप्लाय प्रभावित होता है। इसी के चलते इस बार गर्मी की तैयारियों के चलते मेगा शटडाउन के दौरान सारे पेंडिंग कार्य वहां पूरे कराए जा रहे हैं, ताकि बार-बार फाल्ट की दिक्कत और लाइनों की खराबी की शिकायतें कम हो सके।

    Share:

  • इंदौर: दोपहिया वाहनों के कमर्शियल उपयोग को लेकर हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर

    Fri Feb 20 , 2026
    संभवत: सोमवार को होगी सुनवाई इंदौर। कई ऑनलाइन कंपनियों द्वारा शहर में बिना परमिट दो पहिया वाहनों को किराए से चलाने एवं उनके अन्य कमर्शियल उपयोग को लेकर हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गई है। कुछ दिनो पहले इस मामले को लेकर लॉ स्टूडेंट आयुष जाट की ओर से एडवोकेट अमित सिंह सिसोदिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved