img-fluid

इंदौर: त्योहारों में सुरक्षा के साथ ट्रैफिक व्यवस्था पर भी फोकस, ड्रोन और तकनीक से होगी संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी

September 03, 2026

इंदौर। इंदौर में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आज पुलिस कमिश्नर कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के साथ सभी थाना क्षेत्रों के डीसीपी, एसीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम जनता की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान होने वाले आयोजनों की रूपरेखा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी आयोजकों के साथ पहले से बैठक कर कार्यक्रमों की जानकारी और रूपरेखा तय की जाए। आयोजनों के लिए जरूरी वैधानिक अनुमति निर्धारित शर्तों के साथ जारी की जाए और अनुमति की शर्तों का सख्ती से पालन भी सुनिश्चित कराया जाए।


  • एडिशनल कमिश्नर मयंक अवस्थी ने बताया कि त्योहारों के दौरान जनसुरक्षा और जनस्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाएगा। आयोजनों में प्रशिक्षित वॉलंटियर्स की मदद ली जाएगी और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहारों के दौरान आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक का भी लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है। ड्रोन सर्विलांस और अन्य तकनीकी संसाधनों की मदद से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जाएगी। त्योहारों के दौरान पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के साथ तकनीक के बेहतर इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved