
इंदौर। सुपर कॉरिडोर (super corridor) पर आई टी कम्पनी (IT Company) के परिसर में तेंदुए (leopard) होने की खबर के बाद वनविभाग (Forest department) की सर्चिंग (search) और रेस्क्यू टीम (rescue team) मौके पर 2 घण्टे से मौजूद है। खबर लिखे जाने तक वन विभाग का सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार उन्हें मीडिया के माध्यम से दोपहर 12 बजे के बाद खबर मिली कि इंफोसिस केम्पस में तेंदुआ होने की खबर है। खबर मिलते ही वन विभाग की सर्चिंग और रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया। फारेस्ट रेंजर जयवीर सिंह भदौरिया के अनुसार अभी तक तक तेंदुए होने की सिर्फ खबर है।
वन विभाग की टीम इंफोसिस और टीसीएस कम्पनी सहित सुपर कॉरिडोर पर सर्च कर रही है। यँहा से होने वाले आवागमन पर रोक लगा कर तेंदुए के पद चिन्हों की तलाश की जा रही है। जब तक हम तेंदुआ देख अथवा पकड़ नही लेते तब तक दावे के साथ हम कुछ भी नही कह सकते। टीसीएस और इंफोसिस से लेकर वन्य सुरक्षाकर्मी चप्पे चप्पे पर मौजूद है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved