img-fluid

इंदौर : हनी सिंह के कार्यक्रम को अभी नहीं मिली अनुमति

March 07, 2025

निगम को उम्मीद, आज मिल जाएगा टैक्स

इंदौर। इंदौर (Indore) नगर निगम (municipal corporation) द्वारा प्रसिद्ध गायक (Famous singer) हनी सिंह (Honey Singh) के कार्यक्रम के लिए अनुमति (permission) जारी नहीं की गई है। अब निगम को उम्मीद है कि आज इस कार्यक्रम के लिए बेचे गए टिकट पर मनोरंजन कर की राशि मिल जाएगी।



  • निगम की ओर से प्रभारी अपर आयुक्त लता अग्रवाल द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजकों के नाम कल एक नोटिस जारी किया गया। इस नोटिस में कहा गया है कि अब तक इस कार्यक्रम के जितने टिकट बेचे गए हैं उतनी राशि का 10 फीसदी राशि मनोरंजन कर के रूप में नगर निगम में जमा करें। उसके बाद ही नगर निगम द्वारा इस कार्यक्रम के लिए फायर एनओसी जारी की जाएगी। अभी निगम के पास कोई राशि जमा नहीं हो सकी है। इसके चलते फायर एनओसी भी जारी नहीं हुई है। निगम को उम्मीद है कि आज मनोरंजन कर की राशि जमा हो जाएगी। इसके बाद हम एनओसी जारी कर देंगे। ध्यान रहे कि कल 8 मार्च को ही हनी सिंह का लाइव कॉन्सर्ट का कार्यक्रम इंदौर में होने जा रहा है ।

    Share:

  • भाजपा में फिर शुरू हुई प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की कसरत

    Fri Mar 7 , 2025
    प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी प्रधान कल भोपाल आएंगे इंदौर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में एक अंतराल के बाद एक बार फिर नए (New) प्रदेश अध्यक्ष (state president) के निर्वाचन (election) की कसरत (Exercise) शुरू हो गई है। इस निर्वाचन के लिए निर्वाचन अधिकारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शनिवार को भोपाल आ रहे हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved